शादी-ब्याह की दावतें आज से खत्म, 1 महीने के लिए लगा खरमास
नई दिल्ली। पिछले एक महीने से चल रहे शादियों के दौर को आज विराम लग गया क्योंकि आज से एक महीने के लिए खरमास लग गया है इसलिए आज से हिंदू धर्म के लोग अगले एक महीने तक कोई शुभ काम नहीं करेंगे।
क्या है खरमास?
आपको बता दें कि सौर पौष मास को खर मास या मलमास कहते हैं इसी कारण इसे काला महीना कहा जाता है। जो कि आज से शुरू होगा और 14 जनवरी यानी मकरसंक्रांति को खत्म होगा।
क्यों कहते हैं खरमास?
खर यानी गधा..कहा जाता है कि इन दिनों सूर्य भगवान अपने सात घोड़ों को आराम देकर गधों के साथ ब्रह्मांड की परिक्रमा लगाने लगते हैं। अब घोड़ों की जगह अगर गधे काम करेंगे तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि काम की सूरत क्या होगी इसी कारण खर-मास में कोई शुभ काम नहीं होता है। यह वर्णन मार्कण्डेय पुराण में मिलता है। कहा तो यह भी जाता है कि इस महीने सूर्य भगवान जो कि गधों की सवारी करते हैं इस कारण पृथ्वी पर उनका प्रभाव काफी कम होता है इसी कारण इस महीने में काफी ठंड और कोहरे का साया रहता है।













Click it and Unblock the Notifications