बॉस से रहती है खटपट, नहीं मिलता मेहनत का फल
[पं. अनुज कुमार शुक्ल] यदि आप ज्योतिष पर विश्वास करते हैं, तो आपको मालूम होना चाहिये कि चंद्रमा की ऊर्जा का प्रभाव आपके करियर पर भी पड़ता है। तमाम लोग ऐसे हैं, जो जिस दिन से नौकरी शुरू करते हैं उस दिन से लेकर कंपनियां बदलने तक उनसी बॉस से खटपट होती ही रहती है। कई ऐसे हैं, जो चाहे जितनी भी मेहनत कर लें, सफलता मिलने पर उनकी जगह क्रेडिट किसी और को मिल जाता है।
यदि आप इसके कारण पूछें तो वो है चंद्रमा की ऊर्जा का आपके जीवन पर प्रभाव। चंद्रमा मन का कारक होता है, इसलिए चंद्रमा के कमजोर होने पर सबसे पहले प्रभाव मन पर पड़ता है और जब मन अस्वस्थ्य होगा तो उसका सीधा असर आपके काम पर पड़ेगा। आपकी बाॅस से खटपट होगी। आपके कार्य की अलोचना होगी। आॅफिस के लोगो से आपकी अच्छी नहीं पटेगी। यही नहीं चाहे आप जितना अच्छा काम करें, बहुत कम ही ऐसा होगा कि क्रेडिट आपको दिया जाये।
चंद्रमा एक स्त्री ग्रह है, जिस कारण खासकर आपका महिला पक्ष से टकराव होता रहेगा। यानि ऑफिस में महिला सहयोगियों से आपकी कभी नहीं बनेगी।
चूंकि चंद्रमा का स्थान बहुत तेजी से बदलता है, इसलिये इसके प्रभाव से जीवन में अस्थिरता बनी रहती है। लोग स्थान परिवर्तन की वजह से परेशान रहते हैं। नये लोगों को काफी संघर्ष करने के बाद ही करियर में सफलता मिल पाती है।
अध्यापक, पत्रकार, वक्ता, एकाउन्टेन्ट, दलाल, होटल-रेस्टोरेन्ट, सोने-चाॅदी का कार्य करने वाले, तैलीय कार्य का बिजनेस करने वाले, दूघ के डेयरी, कृषि कर्म करने वाले, लेखक, दन्त चिकित्सा, ट्रेवेल का कार्य करने वाले व सौन्दर्य प्रसाधनों का बिजनेस आदि करने वाले लोग कमजोर चन्द्र के कारण अक्सर परेशान रहते हैं। Click करें यहां और पायें अपनी इस समस्या का हल।













Click it and Unblock the Notifications