क्या करें अगर पैसे से परेशान हैं मेष राशि वाले?

आर्थिक युग के इस दौर में धन की विशेष महत्ता है। भोजन हो या भजन बगैर धन के कुछ होता नहीं है। अधिक धन की ख्वाहिस सभी को रहती है किन्तु यदि जरूरते भी पूरी न हो तो जीवन भार लगने लगता है। भार ढोते-ढोते जीवन निराशाओं से घिर जाता है और निराशा जीवन की अन्तिम कड़ी होती है।

पढ़ें- राशि से जानिये कितना प्यार देगी वो

Aries

मेष राशि वाले यदि आये दिन आर्थिक तंगी से जूझते रहते है तो उनके लिए विशेष तौर कुछ उपाय बता रहा हूं।

1-इस राशि वालों को धनेश शुक्र है। इसलिए जब शुक्र पीड़ित होगा या नीच का होगा तो धन की समस्या रहेगी। आप वैभव लक्ष्मी का व्रत रखेें एंव विधिवत अराधना करें।

2-आप सदैव औरतों का सम्मान करें। कोशिश करें कि किसी भी स्त्री को दुःख न पहुॅचायें।

3-घर में ईशान कोण या उत्तर की दिशा में मछली घर स्थापित करें। यदि यह सम्भव न हो तो मछलियोें को दाना अवश्य खिलायें।

4-भोजन में सफेद वस्तुओं का अधिक सेंवन करें एंव रात्रि में दही या छांछ का सेंवन कदापि न करें।

5-घर में लक्ष्मी बीसा यन्त्र स्थापित करके विधिवत उसका नित्य पूजन करें।

6-आपने आस-पास या घर में गंदगी न रखें। सोने वाले बिस्तर पर सफेद बेडसीट का प्रयोग करें।

7-सोने वाले बिस्तर पर भूलकर भी भोजन न करें।

8-अपनी आय का कुछ हिस्सा गरीब व विधवा महिलाओं की जरूरतों पर खर्च करें।

9-अपने जीवन साथी से सगुन के तौर पर लगभग प्रतिदिन थोड़े से पैसे जरूर लें।

10-किसी की देखा-देखी में अपने-आपको रईस साबित करने के लिए धन का अपव्यय करने से बचें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+