सबसे अधिक शुभ योग नवरात्र के पहले दिन
पं. शर्मा के अनुसार, सबसे अधिक शुभ योग नवरात्र के पहले दिन रहेगा। इस दिन गुड़ी पड़वा और विक्रम नवसंवत्सर का शुभारंभ भी होगा। शुक्ल पक्ष प्रारंभ होने पर चंद्रमा इस दिन मीन राशि में रहेगा, जो शुभ फलदायक रहेगा। 23 मार्च को गणगौर तीज विनायकी चौथ एक साथ होने पर नए अनुबंध, गृह प्रवेश आदि कार्य उत्तम रहेंगे। 25 मार्च को पंचमी छठ एक साथ होगी। इस दिन सूर्योदय से रात 12.05 तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। दुर्गा महाअष्टमी 27 मार्च को रहेगी।
गुड़ी पड़वा और विक्रम नवसंवत्सर का शुभारंभ
इस बार शनिवार से नवरात्र शुरू होना और शनिवार को ही पूर्ण होना व्यापारियों के लिए विशेष उन्नतिदायक रहेगा। यह आम लोगों के लिए भी खुशहाली देने वाला होगा। नवरात्र में 28 मार्च को रामनवमी धूमधाम से मनाई जाएगी। अगले दिन यानी 29 मार्च को रविपुष्य का विशेष संयोग रहा है। रविपुष्य योग संपूर्ण दिन-रात रहेगा। इसके साथ रवि योग सर्वार्थसिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है।













Click it and Unblock the Notifications