वृष राशि वाले बच्चों की पर्सनालिटी- आशावादी और मेहनती

Taurus Kids: एक वृषभ राश‍ि वाले बच्चे को किसी काम से अलग करना काफी मुश्किल काम होता है। वे अपने बचपन में आमतौर पर विद्रोही विचारधारा के होते हैं। उन्हें सही दिशा में ले जाने के लिये आपको बहुत सोच समझ कर आगे बढ़ना होगा। साथ ही आपको बहुत विनम्र रहना होगा।

Kids

वृष राश‍ि वाले बच्चों को लक्जरी लाइफ पसंद होती है। ये बहुत आशावादी होते हैं और कड़ी मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटते। हर काम को बहुत गंभीरता से करते हैं। वृष राश‍ि वाले बच्चे छोटी-छोटी बातों में असहज महसूस करने लगते हैं और कई बार असुरक्ष‍ित भी। लिहाजा बचपन से ही आप उन्हें मानसिक रूप से मजबूत करते रहें। वृष राश‍ि वालों को अच्छे मार्गदर्शन की बहुत जरूरत होती है। अन्यथा वे बहुत जल्द गलत रास्ते पर चल पड़ते हैं। ये बहुत भावुक होते हैं और इन्हें हमेशा आपके इमोशनल सपोर्ट की जरूरत होती है। जैसे-जैसे ये बड़े होते जाते हैं, वैसे वैसे काम करने की ललक बढ़ती है।

माता-पिता को सलाह है कि उन पर ज्यादा ध्यान दें। उनके बेहतर भविष्य के लिये आप देखें कि वे किस चीज के लिये ज्यादा लालाय‍ित रहते हैं। वे जिस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उसे पहचाने में उनकी मदद करें। वे बहुत प्रैक्टि‍कल यानी व्यावहारिक दृष्टिकोण वाले होते हैं। वृषभ राश‍ि वाले बच्चे रचनात्मक होते हैं और रचनात्मकता जीवन का सार उनके अंदर विश्वास पैदा करता है। लिहाजा अगर आपका बच्च वृष राश‍ि का है, तो उसकी गुस्सा होने वाली कमजोरी को ध्यान में रखते हुए उसे दिशा दिखायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+