वृश्चिक राशि के बच्चों की पर्सनालिटी- चंचल मन पर जिद्दी
Scorpio Kids: वृश्चिक राशि वाले बच्चों को समझना सबसे जटिल कार्य होता है। ये बच्चे गहरे विचारक होते हैं और सामने वाले को बहुत जल्द परख लेते हैं। वे बहुत बुद्धिमान होते हैं और महत्वाकांक्षी भी। ये बहुत जल्दी किसी से घुलते मिलते नहीं हैं।

यही कारण है कि खेलते वक्त दूर-दूर रहना पसंद करते हैं। वृश्चिक राशि वाले बच्चों का मन चंचल होता है और मिनट-मिनट पर उनका निर्णय बदल जाता है। किसी भी बात को ये आसानी से नहीं समझते हैं। अपने दुश्मनों को भूल जाते हैं और उनके प्रति हिंसक नहीं होते हैं। लेकिन हां कभी-कभी वृश्चिक राशि वाले बच्चे बहुत ज्यादा जिद्दी हो जाते हैं।
तब उन्हें संभालना कठिन हो जाता है। वृश्चिक राशि वाले बच्चों के माता पिता को उन क्षेत्रों की पहचान करनी चाहिये, जिसमें उनका अच्छा प्रदर्शन अच्छा हो। उसी में प्रोत्साहित करना चाहिये। ये बच्चे आगे चलकर डॉक्टर, सर्जन, और वैज्ञानिक बन सकते हैं। निर्भर करता है कि माता-पिता ने उन्हें किस दिशा में आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया है।












Click it and Unblock the Notifications