धनु राशि वाले बच्चों की पर्सनालिटी- खुश मिजाज़ और ऊर्जावान
Sagittarius Kids: धनु राशि वाले बच्चे स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं। ऐसे बच्चे मजाकिया मिजाज के होते हैं। हमेशा खुश रहते हैं और माता-पिता को ज्यादा परेशान नहीं करते। ये बहुत बुद्धिमान होते हैं। ये बहुत ऊर्जावान होते हैं और जीवंत रहते हैं। लेकिन हां छोटी सी बात में बेचैन बहुत जल्दी हो जाते हैं।

ये बहुत दयालु होते हैं। दूसरों का दर्द देख नहीं पाते। ये अपने जीवन का आंकलन करते रहते हैं और इन्हें जरा भी लगता है कि कुछ गड़बड़ है, तो घबरा बहुत जल्दी जाते हैं। ये नई-नई खोज करते रहते हैं। अगर आगे चलकर विज्ञान के क्षेत्र में गये तो अच्छे वैज्ञानिक बनते हैं। इनका काम बहुत अच्छा नहीं होता है, लेकिन फिर भी ये अच्छे परिणाम की चाहत रखने वाले होते हैं। ऐसे बच्चों को यात्रा करने और नए-नए स्थानों पर जाना पसंद होता है।
वे साहसी होते हैं और आउटडोर गेम्स खेलना पसंद करते हैं। धनु बच्चों के माता-पिता को उन्हें ऐसे क्षेत्र में जाने के लिये प्रोत्साहित करना चाहिये, जिसमें रिसर्च का स्कोप ज्यादा हो। जिसमें नये-नये प्रयोग करने के अवसर मिलें। इस तरह के बच्चे कभी-कभी माता-पिता के लिये विद्रोही बन जाते हैं। जब ये बहस करते हैं, लेकिन इनके पास बड़ा तर्क नहीं होता है।












Click it and Unblock the Notifications