मेष राशि वाले बच्चों की पर्सनालिटी- ऐक्टिव पर शॉर्ट टेम्पर्ड

Aries Kids: मेष राशि वाले बच्चे बेहद ऐक्ट‍िव होते हैं, क्योंकि उनके जीवन पर बुध ग्रह का प्रभाव ज्यादा होता है। ये बच्चे सवाल बहुत ज्यादा पूछते हैं। हर चीज के प्रति इनके अंदर बहुत ज्यादा क्यूरियोसिटी होती है। यहां तक अगर ख‍िलौने भी उनके हाथ में होंगे, तो वे चेक करेंगे कि ख‍िलौना कैसे काम करता है।

Kids

निरंतर ऐक्ट‍िव रहते हैं, चाहे पढ़ाई करना हो या खेलकूद। हां शॉर्ट टैम्पर वाले होते हैं, यानी इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है। मेष राश‍ि वाले बच्चों को आम तौर पर, स्वतंत्र रूप से रहना पसंद है। ये दुस्साहसिक होते हैं और रचनात्मक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। उनमें नेतृत्व के गुण कूट-कूट कर भरे होते हैं। ऐसे बच्चे क्लास में अच्छे मॉनीटर बनते हैं। खेल में बहुत सक्रिय रहते हैं और अक्सर वे विभिन्न खेलों में एक साथ अच्छा परफॉर्म करते हैं। मेष राशि बच्चों को दुनिया से ज्यादा मतलब नहीं होता है, ये अपनी ही दुनिया में व्यस्त रहते हैं। माता-पिता को ज्यादा परेशान नहीं करते।

आप इन्हें अलग-अलग प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के लिये उत्साहवर्धन कर सकते हैं। साथ ही अच्छे प्रदर्शन पर प्रोत्साहित जरूर करें। अगर आपका बच्चा मेष राश‍ि का है, मल्टीटैलेंटेड है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप अपने सपनों को उन पर थोप दें। अगर ऐसा किया तो वे आपका विद्रोह करने में जरा भी देर नहीं लगायेंगे। वे जो कर रहे हैं, उन्हें करने दें। जिस काम में वे ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं, उसी के अं दर उनका टैलेंट खोजें, और बेहतर है उसी दिशा में उसे करियर बनाने का मौका दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+