शनि के प्रभाव से भारत होगा मजबूत और खुशहाल
अनुशासन और न्याय के अधिष्ठाता शनि का हमारे जीवन पर एंव राजनैतिक गतिविधियों पर विशेष प्रभाव रहता है। वर्तमान में शनि अपने प्रचंड विरोधी मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर कर रहा है। जब कोई ग्रह अस्त होता है तो उसका प्रभाव निष्क्रिय हो जाता है।
शनि नवम्बर में तुला राशि से वृश्चिक राशि में आया है तब से वह अस्त है। 07 दिसम्बर 2014 को शनि पूर्व दिशा में उदय हो रहे है। शनि न्यायधीश है तो मंगल सेनापति इन दोनों की जोड़ी भारत की आन्तरिक सुरक्षा को मजबूत करेगी एंव सैनिक क्षमता में वृद्धि होगी। वर्तमान में हो रहें चुनावों में सत्ता परिवर्तन होकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
मंगल के प्रभाव से चमक रहे हैं मोदी के सितारे
आईये डालते हैं शनि का राशियों पर असर..

मेष
वाणी पर नियन्त्रण बनायें रखें। बिगड़े हुये काम बनने के आसार है। नवयुवक अपने वाहन की गति पर नियन्त्रण बनायें रखें। निणर्य लेने में जल्दबाजी न करें।

वृष
दाम्प्त्य जीवन में सहयोगात्मक रूख अपनायें रहने की आवश्यकता है। रोजी व रोजगार के मामलों अच्छे अवसर मिलेंगे। कुछ लोगों के साथ अनिश्चिता की स्थिति बनी रहेगी।

मिथुन
व्यवसाय में प्रगति होने के आसार है। कुछ लोगों को यात्रायें करनी पड़ सकती है। धन की स्थिति में मजबूती आयेगी। जाॅब वाले जातक अपने बाॅस से झूठ न बोलें वरना पकड़ा जायेगा।

कर्क
पिता व पुत्र में वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है। अतः अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। बेवजह किसी की आलोचना न करें। निज सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी जिससे मन प्रसन्न होगा।

सिंह
परिवार के कारण तनाव हो सकता है। अतः छोटी-छोटी बातों पर विशेष ध्यान न दें। प्रेम सम्बन्धों में अविश्वास के कारण मन मुटाव हो सकता है। जीवन साथी से तालमेल बनायें रखें।

कन्या
प्रतियोगी छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है। प्रेम में चली आ रही अड़चने दूर होगी। जीवन के प्रति सकारात्मक भाव रखने से जीवन में बेहतरी आयेगी। छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है।

तुला
यदि आप भूमि, प्रापर्टी या मकान आदि खरीदने जा रहें है तो कागज की जाॅच पड़ताल भली-भाॅति करें। धन के लेन-देन में जल्दबाजी नुकसान दायक साबित होे सकती है।

वृश्चिक
अपने रोजगार व कैरियर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मन व शरीर को उर्जावान बनायें रखना आवश्यक है। आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी।

धनु
कुछ लोगों के खर्चो में वृद्धि हो सकती है, जिससे आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है। आपके जीवन में समय प्रबन्धन सबसे आवश्यक तत्व है। यात्रा करने वाले लोग अपने सामान की विशेष रक्षा करें।

मकर
सन्तान की ओर से मन चिन्तित रहेगा। आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभप्रद साबित होगा। प्रेम के मामलों में सक्रियता बनायें रखने की जरूरत है। जीवन साथी से तालमेल ठीक रहेगा।

कुम्भ
रोजगार में आ रही अड़चने दूर होगी। परिवार की ओर से चली आ रही चिन्ता में कमी आयेगी। निज सम्बन्धों के प्रति उदासीनता बनायें रखना उचित नहीं है। समय का उपयोग करें।

मीन
परिवार की अधिकतर जिम्मेदारियों का निर्वहन आपको ही करना होगा। कुछ लोगों का धार्मिक चिन्तन में मन लगेगा। निज स्वार्थो को लेकर किसी का अहित करने से बचें। धन की स्थिति ठीक रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications