ज्योतिष से सवाल- क्या मैं भविष्य में पीसीएस में सेलेक्ट हो सकती हूं ?

जन्म तिथि- 2 जून सन् 1983
जन्म समय- रात्रि 10:05 मिनट
जन्म स्थान- हरिद्वार, उत्तराखण्ड
सवाल- मैं वर्तमान में सरकारी नौकरी कर रही हूं। मैने पीसीएस का साक्षात्कार भी दिया है। क्या मैं भविष्य में पीसीएस में सेलेक्ट हो सकती हूं ?
जवाब- महिमा जी, आप की कुण्डली में शनि उच्च का होकर भाग्य भाव में बैठा है। गुरू लाभेश एंव द्वतीयेश होकर दशम भाव में स्थित है। यह संयोग यह दर्शाता है कि आप कड़ी मेहनत के दम पर पीसीएस में सफल होगी। जून 2015 से अप्रैल 2016 के मध्य आपका सेलेक्शन पीसीएस में हो जायेगा।
उपाय- आप साढ़े 09 रत्ती का पोखराज सोने की अंगूठी में बनवाकर तर्जनी अॅगुली में धारण करें। थोड़ी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें।
2- नाम- कमल
जन्म तिथि- 14 मई सन् 1994
जन्म समय- सुबह 9:30 मिनट
जन्म स्थान- जालौन, यूपी।
सवाल- गुरू जी, मेरी सरकारी नौकरी कब-तक लगेगी ?
जवाब- कमल जी, आपकी कुण्डली मिथुन लग्न की है। नौकरी का कारक मंगल दशम भाव में बैठा है। जो कुलदीपक योग का निमार्ण कर रहा है। आप प्रयास करते रहिए फरवरी 2015 से अगस्त 2015 के मध्य आपकी नौकरी लगने की सम्भावना है।
उपाय- आप साढ़े 12 रत्ती का माणिक्य तांबे/ चांदी की अॅगूठी में बनवाकर अनामिका अंगुली में शु़द्ध करके दिन रविवार को धारण करें।
3- नाम- गोविन्द राम कुकरेजा
जन्म तिथि- 14 अप्रैल सन् 1958
जन्म समय- रात्रि 8:45 मिनट
जन्म स्थान- ग्वालियर, मध्यप्रदेश।
सवाल- मैं 14 वर्ष से एएसआई पोस्ट पर हूं। मेरा प्रमोशन कब होगा ?
जवाब- गोविन्द जी, आपका जन्म वृष लग्न में हुआ है। आप स्थिर तथा पक्के स्वभाव के होंगे तथा कार्य में धैर्य व लग्न के साथ समर्पित रहते होगे। आपका प्रमोशन अक्टूबर 2014 से जून 2015 के मध्य होने के आसार है।
उपाय- आप साढ़े 14 रत्ती का ओपेल चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन शुक्रवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें।
4- नाम- रिन्कू कम्बोज
जन्म तिथि- 7 अगस्त सन् 1979
जन्म समय- अपरान्ह 1:05 मिनट
जन्म स्थान- करनाल, हरियाणा।
सवाल- मेरे शादी को 7 वर्ष हो गये है किन्तु अभी कोई सन्तान नही है। सारे उपाय कर लिए है पर कुछ हुआ नहीं। कृपया बतायें मेरे सन्तान कब होगी।
जवाब- रिन्कू जी, आपकी कुण्डली तुला लग्न की है। सन्तान के भाव पंचम में केतु बैठा है तथा उस पर पापी ग्रह शनि और राहु की सप्तम दृष्टि है, इसलिए आपको सन्तान होने में बाधा आ रही है। 2017 में आपको सन्तान होने के संकेत नजर आ रहें है।
उपाय-साढ़े 07 रत्ती का नीलम चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन शनिवार को शुद्ध करके मध्यमा अॅगुली में धारण करें। शनि स्त्रोत का नियमित पाठ किया करें।












Click it and Unblock the Notifications