ज्योतिष से सवाल- मैं आईएस कब बन पाऊंगा?

1- नाम- पंकज कुमार
जन्म तिथि- 03 जून सन् 1989
जन्म समय- सांय 6:10 मिनट
जन्म स्थान- देवरिया, यूपी।

सवाल- मैं आईएस कब बन पाऊंगा?

जवाब- पंकज जी, आपका जन्म वृश्चिक लग्न में हुआ है। आप कर्मठ व लग्नशील होंगे। एक बार जो मन में संकल्प ठान लेंगे उसे पूरा किये बिना आप चैन से नहीं बैठेंगे। आप अंतिम परिणाम ईश्वर पर छोड़कर कठिनाईयों व बाधाओं से संघर्ष करते रहेंगे। लाभेश व भाग्येश की अच्छी युति है, इसलिए आपके आईएस बनने के योग है। 2019 में आप सिविल सेवा परीक्षा में सफलता अर्जित करके आईएस बनेंगे।

उपाय-साढ़े 08 रत्ती का नीलम चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन शनिवार को शुद्ध करके मध्यमा अॅगुली में धारण करें। सूर्य को नियमित जल दिया करें।

Questions related to marriage,study, health and Job get answers

2-नाम- हिमानी नागपाल
जन्म तिथि- 7 अगस्त सन् 1983
जन्म समय- सांय 4:55 मिनट
जन्म स्थान- पानीपत, हरियाणा।

सवाल- हमारा अपना घर नहीं है और परिवार में भाई की पिता से अनबन रहती है। कृपया कोई उपाय बतायें।

जवाब- हिमानी जी, आपका जन्म धनु लग्न में हुआ है। आपकी बुद्धि सरल व तार्किक है तथा तीव्र जिज्ञासा युक्त है। आपका चतुर्थेश गुरू जो मकान का कारक है। वह 12वें भाव में स्थित है। परिवार का कारक शनि उच्च का होकर लाभ भाव में बैठा है। दूसरे भाव पर पापी सूर्य व मंगल की सप्तम दृष्टि है, इसलिए पिता से भाई की पटरी नहीं खाती है।

उपाय- आप-अपने भाई को साढ़े 10 रत्ती का माणिक्य तांबे की अॅगूठी में बनवाकर अनामिका अॅगुली में धारण करायें। आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करायें।

3- नाम- योगेश शर्मा
जन्म तिथि- 06 अगस्त सन् 1991
जन्म समय- अपरान्ह 3:22 मिनट।
जन्म स्थान- पठानकोट, पंजाब

सवाल- मैं एक वर्ष से परेशान हूं, मुझे जॉब कब मिलेगी ?

जवाब-योगेश जी, आपका जन्म वृश्चिक लग्न में हुआ है। आपकी पत्री में नौकरी का कारक मंगल षष्ठेश होकर दशम भाव में स्थित है। मंगल की यह स्थिति शुभ कही जा सकती है। नवम्बर 2014 से आपको नौकरी मिलने की सम्भावना है किन्तु अच्छी जॉब आपको 2016 में मिलेगी।

उपाय- आप साढ़े 07 रत्ती का पोखराज सोने की अॅगूठी में बनवाकर तर्जनी अॅगुली में शु़द्ध करके दिन गुरूवार को धारण करें। गणेश स्त्रोत का पाठ करें।

4-नाम- रचना सिंह ( बदला हुआ नाम)
जन्म तिथि- 29 मार्च सन् 1985
जन्म समय- सुबह 10:15 मिनट
जन्म स्थान- रायबरेली, यूपी।

सवाल- सर,कृपया बताइये। मुझे सरकारी नौकरी मिलेगी या प्राइवेट जॉब करनी पड़ेगी।

जवाब-रचना जी, आपका जन्म वृष लग्न में हुआ है। आप अति कुशाग्र बुद्धि की है तथा विद्या के प्रति स्वभाव से आकृष्ट, विविध विषयों, ज्ञान-विज्ञान, विद्या अध्ययन में बहुत रूचि रखने वाली होती है। आपको सरकारी नौकरी ही मिलेगी। अक्टूबर 2015 से आपका नौकरी के लिए शुम समय शुरू हो रहा है।

उपाय- आप साढ़े 10 रत्ती का माणिक्य तांबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन रविवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+