ज्योतिष से सवाल- क्या मुझे मनपसन्द जीवन साथी मिलेगा?

Questions related to marriage and Service get answers
1- नाम- मोनिका खन्ना
जन्म तिथि- 28 अगस्त 1984
जन्म समय- प्रातः 5:17 मिनट
जन्म स्थान- बाम्बे।

सवाल- क्या मुझे मनपसन्द जीवन साथी मिलेगा ?

जवाब-मोनिका जी, आपकी जन्मकुण्डली में जीवन साथी का कारक ग्रह शनि है, जो सातवें और आठवें भाव का मालिक होकर चैथे भाव में अपनी उच्च राशि तुला में बैठा है। अतः आपका लाइफ पार्टनर लम्बा, चैड़ा, थोड़ा सांवला, हैण्डसम और समाज में प्रतिष्ठिा पाने वाला होगा।

उपाय-कृष्ण भगवान की पूजा करें। वैभव लक्ष्मी का व्रत रखें।

2- नाम- वन्दना (बदला हुआ नाम)
जन्म तिथि- 29 मार्च सन् 1985
जन्म समय- रात्रि 10:20 मिनट
जन्म स्थान- रायबरेली, यूपी।

सवाल- मैं बहुत परेशान हूं मेरी जॉब छूटे 2 वर्ष बीत गये है कर्ज भी बहुत हो गया है। कृपया बतायें जॉब कब-तक मिलेगी ?

जवाब- वन्दना जी, आपकी कुण्डली में नौकरी का कारक ग्रह गुरू है, जो नीच का होकर चौथे भाव में बैठा है। जिस कारण आपको जॉब से सम्बन्धित और आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ रही है। 20 सितम्बर 2014 से नौकरी मिलने के कुछ चांस है। 28 मई 2015 से आपका समय अनुकल फल देने लगेगा।

उपाय-गणेश स्त्रोत का पाठ करे एंव गणेश चालीसा का नियमित पाठ करें। सुबह व शाम को घर के मुख्य द्वार कपूर जलायें। केले की जड़ को अभिमंत्रित करके दाहिने भुजा बांधें। हनुमान जी की कृपा से सब ठीक हो जायेगा।

3- नाम- अदिति शर्मा
जन्म तिथि- 20 अप्रैल सन् 1977
जन्म समय- रात्रि 1:45 मिनट
जन्म स्थान- कोटा, राजस्थान

सवाल- विवाह होने में काफी बाधायें आ रही है। कृपया बतायें शादी कब-तक होगी ?

जवाब- अदिति जी, आपका जन्म मकर लग्न में हुआ है, मकर का स्वामी शनि सातवें भाव में बैठा है। इसलिए आपके विवाह में अड़चने आ रही है। वैसे तो आपके प्रेम विवाह होने के आसार भी दिख रहें है, लेकिन इसमें भी कुछ अड़चने आ सकती है। ऐसी उम्मीद है कि आपका पति उम्र में कुछ छोटा होगा। जनवरी 2015 से मई 2015 के मध्य आपका विवाह हो जाना चाहिए।

उपाय- केले के पेड़ पर हर गुरूवार को थोड़ा दूध चढ़ायें और पीपल के पेड़ के नीचे हर शनिवार को दीपक जलाकर 11 बार परिक्रमा करें।

4. नाम- विभूति सिंह
जन्म तिथि- 17 अक्टूबर सन् 1980
जन्म समय- रात्रि 3:45 मिनट।
जन्म स्थान- वाराणसी, यूपी।

सवाल- सर, मैं नौकरी बदलना चाहती हूं, लेकिन काफी प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। कृपया उपाय बतायें ?

जवाब- विभूति जी, आप का जन्म सिहं लग्न में हुआ है, जिसका स्वामी सूर्य तीसरे भाव में नीच का होकर तुला राशि में स्थित है। इसलिए आपका बिल पावर काफी बीक है। आपका क्रेडिट कोई और ले जाता है। दिसम्बर 2013 से नवम्बर 2014 तक आपके जीवन में जैसे नींद न आना, बेचैनी, कमर में दर्द, घरेलू समस्यायें आदि बनी रहेंगी। 15 जनवरी 2015 से आपके नौकरी में परिवर्तन के योग दिख रहें है और काफी हद-तक आपको सुकून भी मिलेगा। दिसम्बर 2016 से नौकरी में अच्छी पोजीशन मिल सकती है।

उपाय- आप नित्य सफेद चन्दन का तिलक लगायें एंव हर शनिवार को सुबह 9 बजे से 10:30 मिनट के मध्य 100ग्रा कोयला बहते जल में प्रवाहित करें। लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करें। साढ़े 10 रत्ती का माणिक्य तांबे की अॅगूठी में बनाकर अनामिका अॅगुली में दिन रविवार को शुद्ध करके धारण करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+