ज्योतिष से सवाल- क्या मैं फिर से चल-फिर पाऊंगा?

Questions related to marriage, health and job get answers
1- नाम- हेमन्त शर्मा
जन्म तिथि- 24 जून सन् 1990
जन्म समय- रात्रि 3;45 मिनट
जन्म स्थान- सोनभद्र, यूपी।

सवाल- मेरे साथ एक दुर्घटना हुयी थी, जिसके बाद से मैं चल फिर नहीं पा रहा हूं। कोई भी डाक्टर अभी तक बीमारी का पता नहीं लगा पाये है और दवा भी ठीक से काम नहीं कर रही है। कृपया कोई उपाय बतायें ?

जवाब- हेमन्त जी, आपका जन्म वृष लग्न में हुआ है। अतः आप स्थिर और पक्के स्वभाव के होंगे तथा कार्य में धैर्य व लग्न के साथ समर्पित रहेंगे। आपकी कुण्डली में शनि शत्रु है एंव वक्री होकर अष्टम भाव में बैठा है। जिस कारण आपके साथ दुर्घटना हुयी है। आपका जन्म पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय चरण में हुआ है, इसलिए मेरे विचार से आपके गले व कान के नीचे की किसी नस में रक्त का संचार बाधित हो गया है और वह नस धीरे-2 निष्क्रिय हो रही है। यदि समय रहते डाक्टर से आप कान व गले की ग्रन्थियों का परीक्षण करवायेंगे तो सही रोग का पता चल जायेगा और आप स्वस्थ्य हो सकते है।

उपाय- हरिद्रा, कुमकुम गन्ध, सेवन्तिका, पुष्प, अष्टगंध, धूप, घृतदीपक, घृतपूर्ण पीतवर्ण के नेवैद्य द्वारा आप अदिति देवाता का पूजन करें। पुनर्वसु नक्षत्र के दिन ''अर्क मूल'' यन्त्र में भरकर धारण करें और पाॅच कन्याओं को भोजन कराकर यथाशक्ति दक्षिणा दें। घृत और पीले चावल की बलि दें।

हवन सामग्री में घृत और पीला चावल मिलाकर निम्न मन्त्र की-

''ऊॅ अदितिद्यौरदितिरन्तरिक्षमदितिर्माता सपिता सुपुत्रः विश्वेदेवा अदितिः पंचजनाअदितिर्जात मदितिर्जनित्वम ऊॅ अदित्यै नमः'' 108 बार आहूति दें।

2-नाम- जसप्रीत कौर
जन्म तिथि- 13 अगस्त सन् 1992
जन्म समय- अपरान्ह 1:42 मिनट
जन्म स्थान- लुधियाना, पंजाब।

सवाल- मेरी शादी का योग कब-तक है ?

जवाब- जसपीत जी, आपका धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम चरण में हुआ है। आप साहसी, फुर्तीली, सतर्क तथा दृढ़ इच्छा शक्ति वाली स्वार्थी, गुस्सैल, प्रतिशोधी तथा कभी-2 आपने उपर नियन्त्रण खो देने वाली है। आपका विवाह 28 वर्ष की उम्र के आसपास होने के योग बन रहें है।

उपाय- साढ़े 7 रत्ती का पोखराज सोने/चांदी की अॅगूठी में बनाकर तर्जनी में अॅगुली में दिन गुरूवार को शुद्ध करके धारण करें।

3- नाम- अंजू हलदार
जन्म तिथि- 03 जुलाई सन् 1986
जन्म समय- रात्रि 8:10 मिनट
जन्म स्थान- वाराणसी, यूपी।

सवाल- क्या मैं अपने कैरियर में टीचर बन पाउॅगी ? कृपया बतायें।

जवाब- अंजू जी, आपकी कुण्डली में गुरू की स्थिति तो ठीक है, लेकिन अध्यापक बनने में सबसे ज्यादा उपयोग वाणी का होता है। वाणी का कारक बुध आपकी पत्री में कमजोर स्थिति में है, इसलिए आपको बुध ग्रह को मजबूत करना होगा। वैसे अक्टूबर 2015 से जून 2016 तक आपके अध्यापक बनने के योग दिख रहें है।

उपाय-साढ़े 6 रत्ती का पन्ना या 20 रत्ती की पन्ने की तुरमली चांदी में बनवाकर कनिष्ठका अॅगुली में दिन बुधवार को शुद्ध करके धारण करें।

अब हफ्ते में दो बार पूछें ज्योतिष से सवाल

4- नाम- चन्द्रमणि (बदला हुआ नाम)
जन्म तिथि- 11 मई सन् 1991
जन्म समय- प्रातः 3:38 मिनट
जन्म स्थान-मुम्बई

सवाल- मेरी शादी कब-तक होगी ?

जवाब- चन्द्रमणि जी, आपका जन्म मीन लग्न में हुआ है, जिसका स्वामी गुरू उच्च का होकर पंचम भाव में बैठा है और विवाह का कारक बुध दूसरे भाव में सूर्य के साथ संग्रस्थ है। बुध आपका षडबल में कमजोर है, इसलिए आपके विवाह के योग सन् 2018 बन रहें है।

उपाय- अॅकुरित हरी मूंग का सेंवन करें एंव बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरी साढ़ी व चूडियां उपहार में दें। का साढ़े 08 रत्ती का पन्ना/ओनेक्स चाॅदी की अॅगूठी में बनवाकर बुधवार के दिन शुद्ध करके कनिष्ठका अॅगुली में धारण करें। ये उपाय करने से आपका विवाह शीघ्र हो जायेगा।

5- नाम- गौरव चैहान
जन्म तिथि- 20 जनवरी सन् 1989
जन्म समय- दोपहर 12 बजे
जन्म स्थान- मेरठ, यूपी।

सवाल-पंडित जी,मै मांगलिक हूं या नहीं और यदि मांगलिक हूं तो क्या उपाय करू?

जवाब- गौरव जी, आप सिर्फ लग्न कुण्डली से मांगलिक है,किन्तु चन्द्र और शुक्र कुण्डली से मांगलिक नहीं है। जब व्यक्ति शुक्र कुण्डली से भी मांगलिक होता है, तो उसका दाम्प्त्य जीवन दुःखद होता है। वैसे भी 28 वर्ष के बाद मंगल दोष समाप्त हो जाता है।

उपाय- लगातार 1 वर्ष तक आप गुरूवार के दिन पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलायें और 11 बार परिक्रमा करें।

6- नाम- अमित शर्मा
जन्म तिथि- 29 मई सन् 1981
जन्म समय- अपरान्ह 2:50 मिनट
जन्म स्थान- जयपुर, राजस्थान।

सवाल- मैं सरकारी नौकरी में हूं लेकिन यह नौकरी मेरे अनुकूल नहीं है। मैंने अन्य परीक्षा भी पास कर ली है। नई नौकरी कब-तक मिलेगी ?

जवाब- अमित जी, आपका जन्म कन्या लग्न में हुआ है, जिसका स्वामी बुध अपनी ही राशि मिथुन में होकर दशवें भाव में बैठा है। आपको परिवर्तन पसन्द होगा सिर्फ कार्य क्षेत्र में ही नहीं बल्कि आवास आदि में भी आप परिवर्तन के पक्षधर होंगे। जुलाई 2015 के बाद आपको दूसरी नौकरी मिल सकती है।

उपाय- गणेश स्त्रोत का पाठ करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+