ज्योतिष से सवाल- मेरा खुद का मकान कब होगा?

जन्म तिथि- 27 सितम्बर सन् 1986
जन्म समय- प्रातः 5:50 मिनट
जन्म स्थान- इन्दौर।
सवाल- मैं जानना चाहती हॅू कि मेरा खुद का मकान कब होगा। जब मकान लेने की कोशिश करती हूं तब कोई न कोई समस्या आ जाती है।
जवाब- स्मृति जी, आपका जन्म तुला लग्न में हुआ है। आपकी कुण्डली में मकान का कारक मंगल है, जो उच्च का है। लेकिन उस पर विरोधी शनि की तृतीय दृष्टि पड़ रही है। जिस कारण आपको मकान लेने में दिक्कते आ रही है। मार्च 2014 से आपने कई बार प्रयास किया होगा किन्तु कोई न कोई समस्या आती रही होगी। नवम्बर 2016 से अप्रैल 2017 तक आपका अपना मकान हो जायेगा।
उपाय- आप साढ़े 14 रत्ती का ओपेल चांदी की अॅगूठी में बनवाकर तर्जनी अॅगुली में धारण करें। हर शनिवार को शनि स्त्रोत का पाठ करें एंव वैभव लक्ष्मी का व्रत रखें।
2-नाम- सारिका पोपहली (बदला हुआ नाम)
जन्म तिथि- 28 दिसम्बर सन् 1994
जन्म समय- सुबह 8:20 मिनट
जन्म स्थान- नागपुर
सवाल- क्रिकेट खेलती हॅू क्या इस फील्ड में आगे बढ़ पाउॅगी ?
जवाब- सारिका जी, आपका जन्म मकर लग्न में हुआ है। आप अति महत्वाकांक्षी है और अपने लक्ष्य तक पहुंचने में आप हर बाधा को चुनौती की तरह स्वीकार करेंगी। खेल के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए पंचम भाव मंगल व सूर्य का मजबूत होना बहुत आवश्यक होता है। आपकी कुण्डली में पंचम भाव व मंगल अच्छी स्थिति में है, किन्तु सूर्य काफी कमजोर है। अतः आपको बहुत मेहनत करने के बाद ही सफलता मिलेगी। आप खेल के जरिये सरकारी जाॅब पा सकती है।
उपाय- आप साढ़े 10 रत्ती का इटैलियन मूंगा चांदी की अॅगूठी में बनवाकर अनामिका अॅगुली में शु़द्ध करके धारण करें।
3-नाम- पंकज ठाकुर
जन्म तिथि- 08 सितम्बर सन् 1988
जन्म समय- रात्रि 11:03 मिनट
जन्म स्थान- जहानाबाद, बिहार।
सवाल- मुझे सरकारी नौकरी कब-तक मिलेगी ?
जवाब- पंकज जी, आपकी कुण्डली वृष लग्न की है। आप स्थिर व पक्के स्वभाव के होगें तथा कार्य में धैर्य व लग्न के प्रति समर्पित रहेंगे। आपमें प्रबल शारीरिक व मानसिक सहनशक्ति व सहिष्णुता होगी। आप प्रशासनिक सेवा में भी सफल हो सकते है। जून 2015 से फरवरी 2016 के मध्य आपको नौकरी मिलने की सम्भावना है।
उपाय- आप साढ़े 12 रत्ती का माणिक्य तांबें/चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन रविवार को शुद्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें।
4-नाम- अनुराधा शर्मा
जन्म तिथि- 28 सितम्बर सन् 1983
जन्म समय- दोपहर 12:30 मिनट
जन्म स्थान- गाजियाबाद, यूपी।
सवाल- मेरी सरकारी नौकरी कब-तक लगेगी ?
जवाब- अनुराधा जी, आपका जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ है। आप सौम्य स्वभाव, अच्छी प्रकृति, सौन्दर्य प्रेमी, कला, नाटय व अभिनय में अभिरूचि होगी। सामाजिक उत्सवों में अति प्रसन्न रहने वाली होगी। वैसे तो आपकी कुण्डली में नौकरी का योग चल रहा है, किन्तु बाधायें आ रही होगी। जनवरी 2017 से अप्रैल 2017 के मध्य आपको नौकरी मिल जायेगी।
उपाय-साढ़े 12 रत्ती का ओपेल चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन शुक्रवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें। शुक्रवार को उपवास रखें।












Click it and Unblock the Notifications