ज्योतिष से सवाल- मेरे शत्रु मुझे बहुत तंग करते हैं, उपाय बतायें
1- नाम- सुनील कुमार वर्मा
जन्म तिथि- 26 नवम्बर सन् 1983
जन्म समय- मध्यान्ह 12:04 मिनट
जन्म स्थान- हरिद्वार, उत्तराखण्ड।
सवाल-मेरी कुण्डली में ऐसा कौन सा दोष जिसके कारण मेरे शत्रु मुझे बहुत परेशान करते है। कृपया कोई उपाय बतायें ?
जवाब- सुनील जी, आपकी कुण्डली मकर लग्न की है। लग्नेश शनि उच्च का होकर दशम भाव में बैठा है। शत्रु का कारक बुध सूर्य, गुरू व केतु के साथ लाभ भाव में बैठकर पीडि़त हो रहा है, इसलिए आपके शत्रु जल्दी बन जाते है। मित्र का कारक शुक्र भाग्य भाव में प्रचण्ड मंगल के साथ संग्रस्थ है, जिस कारण आपके मित्र ही आपके शत्रु बन जाते है।
उपाय-आप रात्रि 10 बजे के बाद बजरंग बाण का पाठ किया करें। पीपल पेड़ की नियमित पूजा करें।

2-नाम- नीलम शाह
जन्म तिथि- 27 जुलाई सन् 1957
जन्म समय-
जन्म स्थान-
सवाल- मेरी मां सन् 2014 में वार्ड पार्षद का इलेक्शन लड़ रही है। क्या वो जीत पायेगी ?
जवाब- नीलम जी, आपने अपनी मां की केवल जन्म तिथि बताई है। जन्म समय और जन्म स्थान ज्ञात न होने के कारण आपके प्रश्न का सटीक जवाब देना मुश्किल है फिर भी मैं आपके सावल का जवाब देने की कोशिश कर रहा हूं। आपकी मां का मूलांक 09 है और भाग्यांक 02 है। अतः आपकी मां पार्षदी के इलेक्शन में फाइट तो अच्छी करेगी लेकिन विजय पाने में थोड़ी कठिनाई है।
उपाय- गणेश स्त्रोत का पाठ किया करें। इलेक्शन के दिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करायें एंव उस पूरे दिन अखण्ड ज्योति जलायें।
3- नाम- सवेन्द्र्र प्रताप सिंह
जन्म तिथि- 22 अप्रैल सन् 1992
जन्म समय-
जन्म स्थान- गोंडा, यूपी।
सवाल- मेरा इसरो का साक्षात्कार है 05 दिसम्बर 2014 को है और आरआरबी की परीक्षा 14 व 21 दिसम्बर को है। कितने प्रतिशत सफलता के चान्स है एंव मुझे जॉब कब-तक मिलेगी।
जवाब- सवेन्द्र्र जी, आपने अपना जन्म समय नहीं बताया है। जिस कारण आपके प्रश्न का सटीक जवाब मिल पाना थोड़ा मुश्किल है। आपका मूलांक 04 है एंव भाग्यांक 02 है। आपका साक्षात्कार 05 दिसम्बर को है। इसमें अंक 05 की प्रधानता है, जो आपके मूलाॅक व भाग्यांक से मेल नहीं खा रहा है। इस साक्षात्कार में सफलता पाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन आरआरबी की परीक्षा में सफलता के ज्यादा चान्स है।
उपाय- मंगलवार के दिन बजरंगबली का लडुडओं से भोग लगाकर गरीबों में वितरित करें।
4- नाम- भाविका पटेल
जन्म तिथि- 17 अप्रैल सन् 1990
जन्म समय- सांय 4:10 मिनट
जन्म स्थान- मोरबी, गुजरात।
सवाल-मेरा विवाह कौन से वर्ष होगा।
जवाब-भाविका जी, आपका जन्म सिंह लग्न में हुआ है। लग्नेश सूर्य उच्च का होकर भाग्य भाव में बैठा है। सप्तमेश शनि षष्ठम भाव में बैठा है। सप्तम भाव में मंगल एंव शुक्र एक साथ बैठा है। आपका विवाह दिसम्बर 2015 से मई 2016 के मध्य हो जायेगा।
उपाय- आप साढ़े 15 रत्ती का ओपेल चाॅदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन शुक्रवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें।












Click it and Unblock the Notifications