मेरी पत्नी प्रेगनेंट है, उसकी डिलीवरी में कोई समस्या तो नहीं आयेगी?

1- नाम- मंजू
जन्म तिथि- 16 नवम्बर सन् 1981
जन्म समय- सुबह 10:15 बजे
जन्म स्थान- दिल्ली।

सवाल- सर, मेरी पत्नी प्रेगनेन्ट है। डाक्टर ने गम्भीर समस्या बताई है। कृपया बताइये कि मेरी पत्नी को स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई बड़ी दिक्कत तो नहीं होगी?

जवाब- मंजू जी, आपका जन्म धनु लग्न में हुआ है। आपकी कुण्डली में वर्तमान में बुध की महादशा में मंगल की अन्र्तदशा दशा चल रही है, जो 26 दिसम्बर तक चलेगी। यदि इस दौरान आपको सन्तान होती है तो ज्यादा समस्या नहीं आयेगी। लेकिन 26 दिसम्बर के बाद यदि आपको सन्तान होगी तो उस समय राहु की अन्र्तदशा चल रही होगी। अतः राहु की दशा में प्रसव में कष्ट होने की ज्यादा आशंका है।

उपाय- साढ़े 12 रत्ती का गोमेद चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन शनिवार को शुद्ध करके मध्यमा अॅगुली में धारण करें। सूर्य को नियमित जल दिया करें। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दर काण्ड का पाठ करें।

Questions for astrologer related to pregnant woman

2- नाम- अंकित भरद्वाज
जन्म तिथि- 01 सितम्बर सन् 1982
जन्म समय- रात्रि 7:30 बजे
जन्म स्थान- सहारनपुर, यूपी।

सवाल- मेरे जीवन में बहुत कठिनाईयां हैं। मेरा नौकरी में मन नहीं लगता है। काफी कोशिश करने के बाद भी नौकरी में परिवर्तन नहीं हो रहा है। कृपया कोई समाधान बताइये?

जवाब- अंकित जी, आपका जन्म मीन लग्न में हुआ है और लग्न का स्वामी गुरू अष्टम भाव में बैठा है। इसलिए आपका किसी भी काम को बहुत दिनों तक करने का मन नहीं होता है। आप स्वंय का बिजनेस शुरू कर सकते है अपनी पत्नी के साथ पार्टनर शिप करके या फिर अपनी पत्नी के नाम पर व्यवसाय शुरू करें तभी आपके जीवन में स्थिरता आयेगी।

उपाय- आप साढ़े 11 रत्ती का इटैलियन मॅूगा ताॅबे की अॅगूठी में बनवाकर अनामिका अॅगुली में धारण करायें। हनुमान स्त्रोत का पाठ करें।

3- नाम- अम्बुज
जन्म तिथि- 15 नवम्बर सन् 1980
जन्म समय- रात्रि 11:55 बजे
जन्म स्थान- गोरखपुर, यूपी।

सवाल- पंण्डित जी, मैं जानना चाहता हॅू कि मुझे सरकारी नौकरी मिलेगी या नहीं और मिलेगी तो कब-तक?

जवाब- अम्बुज, आपकी कुण्डली में नौकरी का कारक ग्रह गुरू बुहत अच्छी स्थिति में नहीं है, इसलिए आपको नौकरी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा। यदि आप संघर्ष में टिके रहेंगे तो सरकारी जाॅब मिल सकती है। आपको 2015 में नौकरी मिलने की सम्भावना दिख रही है।

उपाय- आप साढ़े 09 रत्ती का मूंगा तांबे की अॅगूठी में बनवाकर अनामिका अॅगुली में शु़द्ध करके दिन मंगलवार को धारण करें। गणेश स्त्रोत का पाठ करें।

4- नाम- अमर चन्द (बदला हुआ नाम)
जन्म तिथि- 13 जून सन् 1980
जन्म समय- शाम 4:10 बजे
जन्म स्थान- जोधपुर, राजस्थान।

सवाल- मेरी आर्थिक स्थिति कब-तक ठीक होगी?

जवाब- अमर जी, आपका जन्म तुला लग्न में हुआ है। आपका लाभेश सूर्य अष्टम भाव में बैठा है एंव धनेश मंगल लाभ भाव में बैठा है। यह स्थिति आपके पास धन आते-आते रोक देती है। बड़ी-2 योजनायें आप बनाते है लेकिन पूरी नहीं हो पाती है। 2017 से आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी।

उपाय- आप साढ़े 08 रत्ती का माणिक्य तांबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन रविवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें। शिव जी का पूजन करें एंव रूद्राष्टक का पाठ करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+