कहते हैं सितारे ..ड्रीम गर्ल हेमा का मथुरा ड्रीम होगा पूरा ..हर हाल में जीतेंगी
बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी रीयल लाइफ में राजनैतिक रणक्षेत्र के मैदान में दो-दो हाथ करने निकल पड़ी है। मायावी नगरी मुम्बई में ऐशो आराम से रहने वाली हेमा मालिनी चिलिचिलाती धूप में मथुरा की तंग गलियों की खाक व्यर्थ में नहीं छान रही है ? हेमा मथुरा वासियों को रिझा कर कृष्ण की नगरी पर राज करने के लिए शारीरिक व मानसिक कष्ट झेल रही है।
यहां हेमा मालिनी का सामना नागरिक उड्डयन मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के मुखिया अजीत सिंह के पुत्र जयंत चौधरी और आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अनुज गर्ग से है। जयंत चौधरी को कांग्रेस का समर्थन है। मथुरा में 24 अप्रैल को मतदान होने हैं ।
बेटे जयंत के लिए अर्जुन बने अमर सिंह, हेमा से तोड़ी दोस्ती
हेमा मालिनी ने पत्रकारों को बताया कि अगर वह जीतती हैं तो वृंदावन में जन सुविधाएं सुधारने, यमुना नदी की सफाई, ब्रज क्षेत्र को उसके असंख्य राधा-कृष्ण मंदिरों के साथ एक विकास मॉडल बनाने के लिए काम करेंगी। मथुरा में 24 अप्रैल को मतदान होने हैं। हेमा ने पूरा भरोसा जताया है कि उन्हें मथुरा की जनता जरूर मौका देगी।
आइये देखते है कि हेमा मालिनी राजनीति में अपना परचम लहराने में किस हद-तक कामयाब होंगी।

हेमा के सितारे प्रबल
हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर सन् 1948 को रात्रि 12: 30 मिनट पर हुआ था। उस समय क्षितिज पर कर्क लग्न उदित हो रही थी। कर्क लग्न एक चर राशि यानि चंचलता का विशेष गुण कर्क राशि में मौजूद होता है। आप अत्यधिक संवेदनीशील होगी। दूसरे की कही हुई बातों पर घण्टों सोचने वाली होगी। आप अत्यधिक कल्पनाशील एंव परिवर्तनशील विचारों की धनी होगी।

उत्तम गुणों से सम्पन्न
उत्तराभाद्रभद नक्षत्र में जन्म होने से आप बुद्धिमान, धैर्यशील व सदाचारी होकी उत्तम गुणों से सम्पन्न होगी। सदैव व्यवहारशील एंव कर्मदक्ष होगी, किन्तु किसी की अधिक खुशामत करना आपको पसन्द नहीं है। वर्तमान में आपकी कुण्डली में सूर्य की महादशा में गुरू का अन्तर एंव राहु का प्रत्यन्तर चल रहा है। सूर्य दूसरे भाव का मालिक होकर तीसरे भाव में बैठ कर चित्रा नक्षत्र पर अपना अधिकार जमाये हुये है। राहु राजनीति के कारक भाव दशम में स्थित है, इसलिए हेमा मालिनी को राजनीति में आना पड़ा।

नंबर भी लकी है....
अंक ज्योतिष के अनुसार हेमा मालिनी का नामांक 03, भाग्यांक 03 और मूलांक 07 है। 24 अप्रैल को मथुरा में मतदान होना है तथा 16 मई को परिणाम घोषित होगा। मतदान की तिथि का अंक 06 हुआ, परिणाम की तिथि का अंक 07 हुआ एंव 2014 को जोड़ने पर भी अंक 07 आयेगा। अंक 06 और अंक 07 दोनों ही हेमा मालिनी के लिए लकी साबित होंगे।

चुनाव में सफलता के संकेत
21 अप्रैल से सूर्य में शनि की दशा शुरू हो रही है। वैसे तो शनि ग्रह सूर्य का विरोधी माना जाता है , लेकिन शनि ग्रह सूर्य की राशि सिंह में होकर अपने मित्र शुक्र के साथ दूसरे भाव में पड़ा है। शनि सप्तमेश एंव अष्टमेश होकर सप्तम दृष्टि से अपने अष्टम भाव को शुभ नजर से देख रहा है। सप्तम भाव परिवर्तन का और अष्टम भाव चुनाव में सफलता का संकेतक होता है। शनि की यह स्थिति सफलतादायक सिद्ध होगी।

हर हाल में मथुरा से जीतेंगी हेमामालिनी
मंगल अपनी राशि वृश्चिक का होकर पंचम भाव में बैठा है। पंचम भाव जनता का संकेतक भाव है। मुम्बई और मथुरा दोनों की सिहं राशि है। सिंह राशि दूसरे भाव में स्थित है। दूसरा भाव वाणी का कारक होता है। अतः हेमा अपनी वाक् पटुता के जरिये मथुरा की जनता को आकर्षित करने में सफल होगी एंव जनता के भरपूर सहयोग से मथुरा से बिजयी होगी। अगस्त 2014 से शनि में केतु की दशा प्रारम्भ हो रही है। शनि ग्रह केतु के नक्षत्र मघा में स्थित होकर चैथे खाने में बैठा है। शनि और केतु की यह जोड़ी हेमा को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दिला सकता है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications