आप सोमवार को जन्में हैं तो जरूर पढ़ें यह बातें
जैसा कि आपको पता है कि जिस तरह से नंबरों के आंकड़ों का आपके जीवन पर प्रभाव पड़ता है ठीक उसी तरह से दिनों का भी असर आपके जीवन और व्यक्तित्व पर होता है तभी तो अक्सर लोग कहते हैं कि बच्चे का जन्म इस दिन कराओ, इस दिन नहीं।

इस बारे में बात करते हुए प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरी जैन ने कहा कि अक्सर हमारे पास लोग आते हैं कि मैडम अगर आप को मेरी बीवी का ऑप्रेशन करना है तो आप इस दिन कर दो क्योंकि पंडित जी के हिसाब से होने वाले बच्चे के यह दिन शुभ है।
आकर्षक होते हैं 24 नवंबर को जन्में लोग
इसलिए आज हम आपको बतायेंगे कि दिनों का असर आपके जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है।
अंक ज्योतिष श्रीमति ज्योतिमा शर्मा ने हमें निम्नलिखित गुण बताये जो कि सोमवार को जन्में व्यक्ति में होते है।
1. सोमवार को जन्में व्यक्ति की याददाश्त बहुत अच्छी होती है।
2. आप मृदभाषी होते हैं लेकिन आप बहुत मूडी होते हैं।
3. आप काफी संवेदनशील होते हैं इसलिए बहुत जल्दी नर्वस भी हो जाते हैं।
4. आपको अपने परिवार संग वक्त बिताना बहुत अच्छा लगता है।
5. आपके लिए रिश्ते काफी महत्व रखते हैं।
6. आप पढाई में काफी अच्छे होते हैं और करियर में काफी तरक्की करते हैं।
7. सोमवार को जन्मी लड़कियां भविष्य में बहुत लविंग और केयरिंग पत्नी साबित होती हैं।
8. सोमवार को जन्में लड़के काफी लविंग होते हैं लेकिन कंजूसी की वजह से इन्हें अपनी पत्नियों की डांट सुननी पड़ती है।
9. आप लुक पर काफी ध्यान देते हैं और आपको सुंदरता आकर्षित करती हैं।
10. आप वैसे तो सबके साथ समान व्यवहार करते हैं लेकिन आपका मूडी होना कभी-कभी आप पर भारी पड़ जाता है।












Click it and Unblock the Notifications