रोमांटिक होते हैं 10 मई को जन्में लोग

तो सुनिए 10 मई यानी कि मूलांक 1+0=1 यानी कि मूलांक 1 वाले लोग काफी रोमांटिक होते हैं। यह लोग काफी क्यूट होते हैं। इन्हें लोग जिद्दी भी कहते हैं। ये अपने तर्कों से हर किसी की बोलती बंद करा देते हैं इसलिए इन्हें लोग मुंहफट भी कहते हैं। इस नंबर के लोग अक्सर आपको वकालत, राजनीती या मीडिया में दिखायी देते हैं।
इन्हें गुस्सा भी बहुत आता है लेकिन वो काफी समय तक रहता नहीं है। वैसे लुक के मामले में ये काफी आकर्षक और प्रभावशाली होते हैं। लेकिन अपने से आगे यह किसी की सुनते नहीं हैं। यह मेहनती होते हैं और अपने पैसे कोबहुत सोच-समझकर ही खर्चा करते हैं। आज आप इन्हें कोई महंगी चीज उपहार में दे सकते हैं। यह ईमानदार और काफी धनी भी होते हैं। हां थोड़ा आक्रामक जरूर होते हैं लेकिन रिश्तों को लेकर काफी संजिदा होते हैं।
11 मई को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बातें होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications