सन्नी लियोन की कुंडली में दो शादियों, राजनीति का योग
[पं. अनुज के शुक्ल] कनाडा से बॉलीवुड में आयीं सन्नी लियोन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें ट्विटर, फेसबुक और फोन पर ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं। सभी उनके आगे के मंगलमय जीवन के लिये शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर हमने सन्नी की कुंडली को खंगाला और पाया कि सन्नी के निकटतम भविष्य में कई सारी उपलब्धियां आनी हैं। लेकिन कुंडली की मानें तो बहुत जल्द उनके वैवाहिक जीवन में संकट आ सकता है।
फिल्मी दुनिया यानि बालीबुड में पोर्न स्टार सन्नी लियोन का प्रवेश और जनता के द्वारा उनको कालाकार का प्रमाणपत्र मिल जाना अद्भुत है। ये भारत देश की अतिथि के सत्कार की संस्कृति है या जनता का मानसिक दिवालियापन? वैश्वीकरण की वजह से मनरंजन ने एक व्यापक बाजार का रूप ले लिया है, जो आज फिल्मी बाजार के रूप में जाना जाता है। पहले कालाकार अपने हुनर को दिखाकर लोगों का मनोरंजन करके प्रशंसा बटोरते थे, लेकिन आज बाजार ने कलाकारों के मन व तन दोनों को बेच दिया है। खैर?
अब हम अपने मुद्दे पर आते हैं और एक ज्योतिषीय विवेचन के आधार पर यह जानने का प्रयास करता हूं कि ग्लैमर की चकाचैंध दुनिया में सन्नी लियोन का भविष्य कैसा होगा? सन्नी लियोन का जन्म 13 मई सन् 1981 को सारनिया में अपरान्ह 2:30 बजे में हुआ था। जन्म कुंडली के अनुसार सन्नी की सिंह लग्न है। सिंह राशि एक स्थिर राशि है, इसी के कारण सन्नी में ठोस विचार, समझदारी और नेतृत्व के गुण विद्यमान है। सिंह राशि का स्वामी सूर्य आपकी कुण्डली में उच्च का होकर स्थित है। आत्मकारक रवि का स्वामित्व होने के कारण आत्मा की उन्नति, ईश्वर पर श्रद्धा, अच्छी ध्यान धारणा और तेजस्वी व्यक्तित्व की धनी है। सूर्य अग्नि तत्व का कारक जिसके कारण सोंच-समझकर निर्णय लेना, निडरता, रोग प्रतिकारक तथा हर मुशकिल का सामना करना सन्नी लियोन का व्यक्तिगत गुण है।
सन्नी के लिये भविष्यवाणी

2016 तक बरकरार रहेगा जलवा
वर्तमान में राहु की महादशा में केतु का अन्तर चल रहा है, जो शुभ समय नहीं कहा जा सकता। जुलाई 2013 से राहु में शुक्र अन्तर प्रारम्भ होने वाला है। राहु एनर्जी का कारक है एंव शुक्र मन मोह लेने वाला, आकर्षण, आसाक्ति, समझदारी, समझौता तथा कला का प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र दशवें और दूसरे भाव का होकर कार्यक्षेत्र, मशहूर, काम में सफलता, मंजिल को पाने की चाह एंव मान-सम्मान के संकेतक दसवें भाव में बैठा है। जो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि सन्नी की आने फिल्में हिट होगी, बेहतर अभिनय के लिए पुरस्कार भी मिलेगा और 2016 तक सन्नी का जलवा बरकरार रहेगा।

बॉलीवुड में अभी और सफलताएं
राहु एंव शुक्र के बेहतर सामंजस्य से सन्नी अपने नयें लटके-झटके के कारण बालीबुड में अपनी जगह बनायें रखने में कुछ हद तक कामयाब रहेगी।

कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगी प्रिया राय
सन्नी लियोन को टक्कर देने आ रही पोर्न स्टार प्रिया राय अपने नये शगूफों के कारण सन्नी को विचलित एंव टक्कर देने की पूरी कोशिश करेंगी। किन्तु अन्ततः सफलता के पथ पर सन्नी लियोन का कब्जा बरकरार रहेगा। क्योंकि प्रिया की नाम राशि कन्या है, जो सन्नी की कुण्डली में दूसरे भाव में स्थिति है, जिसका स्वामी बुध वाणी और बुद्वि का संकेतक है। इसलिए सन्नी और प्रिया राय का मानसिक एंव वाकयुद्ध होता रहेगा।

पति से हो सकता है तलाक
सन्नी का वैवाहिक जीवन 2016 तक तीख-मीठी नोक-झोंक के साथ चलता है, किन्तु अचानक कुछ ऐसी परिस्थितियां आयेंगी जिसके कारण दाम्पत्य जीवन में तनाव इस हद तक घर कर जायेगा कि तलाक भी हो सकता है।

2017 में कर सकती हैं दूसरी शादी
चन्द्रमा मन का संकेतक है, जिसकी कर्क राशि 12 वें भाव में पड़ी है। चन्द्र सप्तमेश शनि के साथ दूसरे भाव में बैठा है। जिस कारण राहु की महादशा में चन्द्रमा का अन्तर आने पर 2017 में सन्नी लियोन दूसरी शादी करेगी।

दूसरी शादी से प्राप्त होगा संतान सुख
पंचमेश एंव अष्टमेश होकर गुरू द्वितीय भाव में सप्तमेश शनि और द्वादशेश चन्द्र के साथ संग्रस्थ है, जो इस बात का सूचक है कि सन्नी को सन्तान का सुख दूसरी शादी से प्राप्त ही होगा।

राजनीति में भी किसमत आजमाएंगी सन्नी
बुध और शुक्र का दसवें भाव में एक साथ होना एंव राज्य का संकेतक सूर्य उच्च का होकर भाग्य भाव में मंगल के साथ स्थित है, जिसके फलस्वरूप सन्नी लियोन भविष्य में राजनीति के आखाड़े में कूदकर दो-दो हाथ करेंगी।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications