वृष राशि वाले जाने कैसी होगी मैरेज लाइफ?
[पं. अनुज के शुक्ल] शादी एक ऐसा बंधन है, जो एक परिवार की जड़ होता है। अगर पति-पत्नी दोनों में से कोई एक भी कमजोर पड़ जाये, तो परिवार कमजोर पड़ सकता है। हमारे देश में इस पवित्र बंधन में बंधने से पहले कुंडली को मिलाने का चलन सदियों से चला आ रहा है। लेकिन अगर आप किसी को चाहते हैं और उससे शादी करना चाहते हैं, तो कुंडली तो बाद में मिलेगी, आप उसकी और अपनी राशि का मिलान कर अपने वैवाहिक जीवन की परिकल्पना कर सकते हैं।
शादी में माता-पिता, मित्र, परिस्थितियां आदि का योगदान तो होता ही है किन्तु सबसे अहम भूमिका होती है जीवन साथी की। जीवन साथी यदि अनुकूल मिल जाये तो जीवन धन्य हो जायेगा और यदि प्रतिकूल मिल जाये तो जीवन नाश हो जायेगा। हम आपको अपने इस लेख में ये बताने की कोशिश कर रहें कि किस राशि का जातक कौन सी राशि के साथ विवाह करें तो परस्पर प्रेम बना रहें एंव जीवन सुखमय रहें ? वृष राशि वाले पुरुष जातक किस राशि वाली स्त्री से विवाह करें तो उनके जीवन मे आनन्द का रस बरसता रहे।
यहां हम बात करेंगे वृष राशि वालों की और बतायेंगे कि लड़का या लड़की में जब कोई एक वृष राशि की हो, तो उसकी जीवन साथी या संगिनी से कैसे पटरी खाती है। बुधवार 7 अगस्त को पढ़े किससे पटरी खाती है मिथुन राशि वालों की?

वृष और मेष
वृष और मेष- वृष राशि के पुरूष शालीन व उदार व्यक्तित्व के धनी होते है। इनकी अपनी एक विचारधारा होती है। जिसके कारण लोग इनसे जल्दी नहीं जुड़ते है। मेष की महिलायें जब वृष के स्वभाव को ठीक से समझ लेंगी तभी इनका जीवन बेहतर हो सकता है। इन दोनों में तात्विक साम्यता नहीं है। विवाह सम्बन्ध करना उचित नहीं कहा जा सकता।

वृष और वृष
दोनों का सौम्य स्वभाव एक-दूसरे को आकर्षित करेगा। दोनों का भूमि तत्व है जिस कारण इनकी मानसिकता जमीनी रहेगी। वृष का पुरूष हर काम सोंच समझकर करता है और वृष की स्त्री काम को जल्दबाजी में करती है, इसलिए आपस में कभी-2 इस बात पर तीखी-मीठी नोंक-झोक होती रहेगी। इनका विवाह सम्बन्ध अच्छा रहेगा।

वृष और मिथुन
वृष और मिथुन- वृष अपने परिवार के प्रति समर्पित रहने वाला प्राणी है। सिर्फ अपने लिए ही नहीं सबके लिए कुछ न कुछ करने की सोंचता है। मिथुन की महिला स्वालंबी स्वभाव की होती है, इसलिए वह सिर्फ अपने बारे में सोचती है। इस बात को लेकर कभी-2 तू-तू, मै-मैं होती रहेगी। इन राशियों के स्वामी भी आपस में मैत्री भाव रखते है। इनकी जोड़ी सामान्य रहेगी।

वृष और कर्क-
वृष और कर्क- कर्क राशि की स्त्रियों की भावुकता व सह्रदयता वृष राशि के पुरूष को प्रभावित करेगी। दोनों में तात्विक साम्यता होने के कारण रिश्तें अच्छे निभेंगे। कर्क छोटी-2 बातों पर घबराकर रोने लगती है, जिसकी वजह से वृष क्रोधित हो जाता है। इन दोनों की मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। दाम्प्त्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

वृष और सिंह
वृष और सिंह- इन दोनों में घोर तात्विक विषमता है। वृष का अच्छा नेचर और सिंह का तनाशाही स्वभाव आपस में टकराव पैदा करेगा। सिंह की स्त्री अपनी बात की आगे किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होगी। वृष का पुरूष सामाजिक व्यवहार वाला होगा। इसलिए दोनों की आपस में पटरी नहीं आयेगी। इनका विवाह करना उचित नहीं रहेगा।

वृष और कन्या
वृष और कन्या- कन्या का सौम्य स्वभाव व बौद्धिक क्षमता वृष के पुरूष को आकर्षित करेगी। कन्या स्वाभाविक रूप से सब को खुश करने की कोशिश में रहती है। नैतिक मूल्यों की पक्षधर वृष राशि कन्या के प्रति समर्पित रहेगी। इन दोनों के सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे। किसी टाॅपिक को लेकर कभी-2 बहस हो जायेगी। इनका वैवाहिक रिश्ता अच्छा रहेगा।

वृष और तुला
वृष और तुला- तुला वायु तत्व की राशि है, और वृष पृथ्वी तत्व की राशि है। वायु पृथ्वी के प्राणियों का जीवन है। तुला की स्त्री वृष के पुरूष के लिए भाग्यशाली साबित होगी। तुला की महिलायें घूमने फिरने की विशेष शौकीन होता है। वृष को तुला के प्रति समर्पित होना पड़ेगा। इनका विवाह सामान्य कहा जायेगा।

वृष और वृश्चिक
वृष और वृश्चिक- इन दोनों की तात्विक साम्यता है एंव इनके स्वामी भी आपस में समता का भाव रखते है। वृश्चिक की स्त्री का कठोर व दृढ़ निर्णय वृष के पुरूष के लिए लाभकारी साबति होगा। क्योंकि वृष बोल्ड निर्णय लेने में हिकिचाता है। वृश्चिक हमेशा वृष पर हावी रहेगी। इनका विवाह उत्तम रहेगा।

वृष और धनु
वृष और धनु- इनका आपस में वैचारिक मतभेद बना रहेगा क्योंकि धनु की स्त्री तेजतर्रार व बोल्ड होगी और वृष का पुरूष शान्त स्वभाव का होगा। वृष अपनी कार्यशैली से धनु को प्रभावित करने की कोशिश करेगा। किन्तु धनु अपने तुनकमिजाजी के कारण हमेशा झगड़ती रहेगी। इनकी जोड़ी बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है।

वृष और मकर
वृष और मकर- इन दोनों के स्वामी आपस में मैत्री भाव रखते है तथा इनमें तात्विक साम्यता भी है। जिस कराण इनके रिश्ते अच्छे निभेंगे। मकर की स्त्री का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार की वजह से कभी-कभार तीखी-मीठी, नोंक-झोंक हो सकती है। बाकी इनके सम्बन्ध अच्छी तरह निभेंगे। इनका मिलन एक आदर्श जोड़ी कहा जायेगा।

वृष और कुम्भ
वृष और कुम्भ- स्वभावतः इनमें विरोधाभास रहेगा। एक पूर्व जायेगा तो दूसरा पश्चिम जायेगा। कुम्भ की स्त्री अपने अच्छे स्वभाव के कारण घर में दबायी जायेगी। वृष का पुरूष इस बात का विरोध नहीं करेगा। इन दोनों में पटेगी किन्तु परिवार वाले इस रिश्ते को खराब करने की कोशिश करेंगे।

वृष और मीन
वृष और मीन- इन दोनों में तात्विक साम्यता है जिस वजह से रिश्ते अच्छे निभ सकते है। किन्तु मीन की स्त्री को वृष के पुरूष के प्रति ईमानदारी रखनी होगी। मीन राशि जल तत्व की कारक है, इसलिए उसमें चंचलता कूट-कूट कर भरी होगी। वृष गम्भीरता को महत्व देगा। इस बात पर झगड़ा हो सकता है। इनका वैवाहिक जीवन औसत रहेगा।

वृष और मेष
वृष और मेष- मेष के पुरूष थोड़ा सा स्वाभिमानी स्वभाव के होते है, इसलिए वे महिलाओं के आगे झुकना पसन्द नहीं करते है। वृष की महिलायें अपने सौन्दर्य पर नाज करती है, जिस वजह से टकराव होता रहता है। यदि रिश्तों में दोनों लोग समझौता करने की कोशिश करेंगे तो वैवाहिक जीवन ठीक चल सकता है।

वृष और मिथुन
वृष और मिथुन- वृष एक स्थिर राशि है, जिस कारण इनका प्रत्येक कार्य धीमी गति से होता है। वृष का पुरूष मेहनती व लग्नशील है। पुरूष की पारिवारिक समझदारी बुहत बेहतर रहेगी। वृष की स्त्री का नेचर थोड़ा निर्देंश देने वाला होता है, जिस कारण अक्सर तू-तू, मैं-मैं होती रहेगी। इनका वैवाहि सम्बन्ध औसत कहा जा सकता है।

वृष और कर्क
वृष और कर्क- इन दोनों में तात्विक साम्यता दिख रही है। कर्क के पुरूष में चंचलता व शरारत भरी होती हो। और वृष की स्त्री अपने काम से काम रखने वाली होती है। पुरूष को वृष की स्त्री को छेड़ने में काफी मजा आता है और स्त्री को इस बात पर क्रोध आता है। थोड़ी बुहत नोंक-झोक होती रहती है, फिर भी जीवन ठीक-ठाक चलता रहता है।

वृष और सिंह
वृष और सिंह- वृष का भूमि तत्व है और सिंह का अग्नि तत्व। इन दोनों तत्वों में आपसी विरोधाभास है। सिंह का अंहकारी व क्रोध स्वभाव वृष की स्त्री को रास नहीं आयेगा। सिंह हर बात में अपनी इगो ले आता है। वृष की स्त्री अपने खुशमिजाज स्वभाव से सिंह को बाॅधने की कोशिश करती है। लेकिन बात बन नहीं पाती है। इनका आपस में विवाह करना उचित नहीं है।

वृष और कन्या
वृष और कन्या- इन दोनों राशियों में तात्विक साम्यता है और इनके स्वामी भी आपस में मैत्री भाव रखते है। वृष की महिला कन्या के परिवार को लेकर चलती है लेकिन कन्या के पुरूष से अपेक्षा करती है कि वो भी मेरे परिवार के बारे में अच्छा सोंचे। दोनों में वैचारिक साम्यता रहती इसलिए अच्छी पटती है। दोनों की जोड़ी उत्तम रहेगी।

वृष और तुला
वृष और तुला- ये दोनों लोग आपस में शारीरिक प्रमे तो करेंगे किन्तु मानसिक प्रेम कम रहेगा। तुला का उग्रवादी का तानाशही स्वभाव वृष की सौम्यता पर भारी पड़ेगा। इसलिए आपस में टकराव होता रहेगा। यदि तुला का पुरूष अपनी तानाशाही कम कर दे तो अच्छी निभ सकती है। जोड़ी औसत रहेगी।

वृष और वृश्चिक
वृष और वृश्चिक- वृष की स्त्री के शालीन स्वभाव के आगे वृश्चिक का क्रोधी स्वभाव कुछ कम हो जायेगा। क्योंकि दोनों में तात्विक साम्यता है। इनके स्वामी मंगल और शुक्र भी आपस में सम है। वृश्चिक का पुरूष अपनी गलती दूसरे पर थोपने की कोशिश करेगा। ये वृष की स्त्री को बर्दास्त नहीं होगा। कुल मिलाकर स्त्री को ही अधिक सहना पड़ेगा तभी अच्छा रहेगा। इनका रिश्ता ठीक-ठाक रहेगा।

वृष और धनु
वृष और धनु- वृष की स्त्री भौतिक सुखकारक होने के कारण खूबसूरती की चाह तथा दैहिक सुखों को पसन्द करती है। धनु का पुरूष अपने कर्तव्य को लेकर चिन्तनशील रहता है और निरन्तर एक बेहतर लक्ष्य को भेदने की कोशिश में लगा रहता है। इनके विचारों में विरोधाभास की स्थिति रहेगी। विवाह सम्बन्ध सामान्य ही कहे जा सकते है।

वृष और मकर
वृष और मकर- वृष की महिलाओं को जल्दी गुस्सा आयेगा नहीं किन्तु जब आयेगा तो बैल की तरह आयेगा। मकर का पुरूष अपने तर्क से इस गुस्से पर काबू पा लेगा। मकर की सामाजिक सक्रियता एंव ख्याल रखने की प्रकृति की वृष की स्त्री कायल होगी। इन जोड़ी आदर्श कही जा सकती है।

वृष और कुम्भ
वृष और कुम्भ- ये आपस में यदि झूठ न बोलें तो इनके सम्बन्ध मधुर बनें रहेंगे। कुम्भ अपने गम्भीर स्वभाव के कारण जल्दी कोई बात बतायेगा नहीं। वृष की स्त्री हर बात जानने के लिए व्याकुल रहेगी। स्वभावतः दोनों में ज्यादा फर्क नहीं बस एक-दूसरे को समझने की जरूरत है। रिश्ते सामान्य रहेंगे।

वृष और मीन
वृष और मीन- दोनों में तात्विक साम्यता दिख रही है। लेकिन वृष की स्त्री मीन के पुरूष को जितना प्यार करेगा, उतना मीन का पुरूष नहीं करेगा। वृष को मीन से अपेक्षा रहेगी। यह तनाव का मुख्य कारण रहेगा। इन दोनेां का पारिवारिक व सामाजिक तालमेल गजब का रहेगा। इनका वैवाहिक रिश्ता ठीक कहा जा सकता है।
-
आज का कुम्भ राशिफल 12 अप्रैल 2026: नौकरी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, होगा धनलाभ -
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 13 अप्रैल 2026, सोमवार -
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगी सफलता, कुंभ रखे सेहत का ख्याल, बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? -
आज का वृषभ राशिफल 12 अप्रैल 2026: मेहमान घर आ सकते हैं, होगा तगड़ा खर्चा -
आज का धनु राशिफल 12 अप्रैल 2026: बड़े फैसले लेने में बरतें सावधानी, दिन है शुभ -
आज का कन्या राशिफल 12 अप्रैल 2026: धैर्य और समझदारी से करें काम, मिलेगा सफलता -
आज का धनु राशिफल 13 अप्रैल 2026: नए अवसर मिलेंगे, समाज में मिलेगा मान-सम्मान -
आज का वृश्चिक राशिफल 13 अप्रैल 2026: ऊर्जा से भरा दिन, रिश्तों में रखें धैर्य, कैसा रहेगा करियर? -
आज का कन्या राशिफल 13 अप्रैल 2026: अपनों से मिलेगा प्यार, दिन बेहतर, कैसा रहेगा करियर? -
आज का वृषभ राशिफल 13 अप्रैल 2026: वाणी पर संयम रखें, सोच-समझकर करें निवेश -
आज का मिथुन राशिफल 13 अप्रैल 2026: रिलेशनशिप में गलतफहमी से बचें -
आज का मीन राशिफल 13 अप्रैल 2026: भावनाओं पर नियंत्रण रखें, कैसा रहेगा करियर?












Click it and Unblock the Notifications