क्या आपकी शादी सिंह राशि वाले से हुई
सिंह राशि का चिन्ह शेर है। राशि का स्वामी सूर्य है और इस राशि का तत्व अग्नि है। इन दोनों का प्रभाव इनके जीवन में जरूर दिखाई देता है। केतु-मंगल इनमें दिमागी रूप से आवेश पैदा करता है। केतु-शुक्र सजने संवरने के लिये प्रेरित करते हैं। इनमें कल्पनाशक्ति काफी जबर्दस्त होती है। शुक्र-सूर्य सिंह राशि वालों को स्वाभाविक प्रवृत्तियों की तरफ बढाता है। इनमें सुन्दरता के प्रति मोह होता है और वे कामुकता की ओर भागते हैं।
सिंह राशि वाले रसीली वस्तुओं को पसंद करने वाले होते हैं। कम भोजन करना और खूब घूमना इन्हें पसंद होता है। ये काफी हिम्मती होते हैं। बहुत अधिक बलशाली भी। साथ ही इनके चेहरे पर एक अलग सा तेज होता है। जरूरत पड़ी तो ये अपनी जान तक पर खेल जाते हैं। हर कार्य शाही ढंग से करते हैं। जैसी सोच वैसा काम यह इनकी खूबी है। जुबान के पक्के होते हैं।
इस राशि के लोग जिससे प्रेम करते हैं, उसे मरते दम तक ईमानदारी से निभाते हैं। जीवन साथी के प्रति अपने को पूर्ण रूप से समर्पित होते हैं और अपनी निजी लाइफ में किसी बाहरी की एंट्री पसंद नहीं करते। अगर इनकी लव लाइफ में कोई परेशानी उत्पन्न हो जाये, तो बड़ी जल्दी तनाव में आ जाते हैं और सोच में डूब जाते हैं।
Recommended Video


लड़का सिंह राशि का, लड़की मेष
इन दोनों का राशियों का तत्व एक है, जिस वजह से इनकी आपस में अच्छी पटरी खायेगी। आत्मकारक सिंह राशि अपने स्वभाव से मेंष की स्त्री के दिल पर राज करेगी। कभी-2 पारिवारिक हस्ताक्षेप की वजह से झड़प् हो सकती है। बाकी इनका विवाह सम्बन्ध अच्छा रहेगा।

लड़का सिंह राशि का, लड़की वृष
वृष की स्त्री काफी शालीन स्वभाव की होगी जिस वजह से वह सिंह के पुरूष के नेतृत्ववादी व्यक्तित्व को सझने में परेशान रहेगी। हलांकि वृष अरजेस्ट करने की कोशिश करेगी फिर भी सिंह के साथ सम्बन्ध अच्छे नही चल पायेंगे। विवाह सम्बनध सामान्य रहेंगे।

लड़का सिंह राशि का, लड़की मिथुन
इन दोनों राशियों के स्वामी एंव तत्वों में साम्यता है। मिथुन की स्त्री का पराक्रमी स्वभाव सिंह के पुरूष को रास आयेगा। सिंह को न्याय पसन्द है और मिथुन को स्पष्टवादिता इसलिए दोनों के विचारों में तालमेल अच्छा खायेगा। इनकी वैवाहिक जोड़ी उत्तम रहेगी।

लड़का सिंह राशि का, लड़की कर्क
कर्क की महिला का इमोशलन अत्याचार स्वतंत्र विचारों का धनी सिंह का पुरूष बर्दास्त नहीं कर पायेगा और तना-तनी होती रहेगी। सिंह यदि अपने राजसी ठाट-बाट को छोड़कर कर्क के प्रति समर्पित हो जाये तो सम्बन्ध अच्छे चल सकते है। सामान्य जोड़ी कही जायेगी।

लड़का और लड़की दोनों सिंह राशि वाले
इनकी आपस पटरी तो खायेगी किन्तु जब टकराव होगा तो वह अलगाव तक भी पहुंच सकता है। इसलिए ये आपने-अपने अंहकार पर नियन्त्रण बनायें रखें। भौतिक संसाधनों को जुटाने के लिए सिंह की स्त्री काफी मेहनत भी करेगी। विवाह सम्बन्ध सामान्य रहेंगे।

लड़का सिंह राशि का, लड़की कन्या
सिंह के पुरूष की ईमानदारी और अच्छी सोंच के आगे उसके क्रोध को कन्या की स्त्री सहने में पीछे नहीं हटेगी बर्शेते सबके सामने क्रोध न किया जाये। दोनों की सोंच मिलती-जुलती रहेगी जिस वजह से जीवन गाड़ी मस्त चलेगी। विवाह सम्बन्ध उत्तम रहेगा।

लड़का सिंह राशि का, लड़की तुला
दोनों ही सामाजिक व व्यवहारिक प्राणी है। इस कारण ये अपने रिश्ते को निभाने के प्रति कटिबद्ध रहेंगे। प्रेम के मामलें में ये मिसाल भी कायम कर सकते है। थोड़ा सा तुला की स्त्री का तानाशाही रूख सिंह के पुरूष को खलेगा। इनकी जोड़ी अपने-आपमें बेमिसाल साबित होगी।

लड़का सिंह राशि का, लड़की वृश्चिक
वृश्चिक की स्त्री की तीखी वाणाी सिंह के पुरूष को पल भर में घायल कर देगी। क्योंकि इन दोनों के तत्वों में परस्पर घोर विरोधाभास है। वृश्चिक की स्त्री हमेशा सिंह जख्मी घावों पर नमक छिड़कने का काम करेगी। कुल मिलाकर आपस में विवाह करना उत्तम नहीं है।

लड़का सिंह राशि का, लड़की धनु
दोनों में तात्विक साम्यता है जिस वजह से आपसी तालमेल अच्छा खायेगा। धनु की स्त्री हर कार्य को पूरी लग्न से करेगी और सिंह का पुरूष उसका पूरा सहयोग करने की कोशिश करेगा। यदि किसी तीसरे का ज्यादा हस्ताक्षेप न हो तो रिश्ते मधुर बने रहेंगे।

लड़का सिंह राशि का, लड़की मकर
सिंह का मनुष्य प्रत्येक कार्य सोंच-समझकर करेगा और मकर की महिला उलूल-जूलूल कार्य करेगी जिस वजह से सिंह को क्रोध आयेगा और तना-तनी हो जायेगी। अहम बात है कि मकर अपनी गलती को मानने को तैयार नहीं होगी। विवाह सम्बन्ध अच्छा नहीं रहेगा।

लड़का सिंह राशि का, लड़की कुंभ
अग्नि अपने प्रचंड रूप मे तभी पहुंच पाती है जब वायु उसका सहयोग करती है। ठीक उसी प्रकार से सिंह की सफलता में कुम्भ की स्त्री अहम रोल होगा। यूं समझो कि कुम्भ के बगैर के सिंह और सिंह के बिना कुम्भ अधूरा रहेगा। वैवाहिक जोड़ी उत्तम साबित होगी।

लड़का सिंह राशि का, लड़की मीन
सिंह अग्नि तत्व है और मीन जल तत्व। अग्नि के लिए जल जहर के समान है। उसी प्रकार से सिंह के पुरूष के लिए मीन की स्त्री शुभ नहीं कही जा सकती है। मीन की स्त्री हर बात में सिंह का विरोध करेगी। इन सब कारणों से आपस में तालमेल अच्छा नहीं बैठ पायेगा। विवाह करना उचित नहीं है।

लड़की सिंह राशि की लड़का मेष
सिंह की महिलायें देखने में आकर्षक और तेज-तर्रार होती है और मेष का पुरूष सुलझे दिमाग का होता है। दोनों के एक-दूसरे के प्रति समर्पण भाव का रखते है, इसलिए सम्बन्ध अच्छे चलते है। सिंह की महिलायें अपना एटीटयूट ठीक रखें तो कभी झगड़ा नहीं होगा। अच्छी जोड़ी कही जायेगी।

लड़की सिंह राशि की लड़का वृष
वृष का पुरूष जमीनी मानसिकता का होता है और जनता से जुड़ाव रखता है। किन्तु सिंह की महिला इसके विपरीत होती है, जिस कारण वैचारिक मतभेद बना रहता है। इन दोनों की पटरी खा सकती है, बशर्ते वृष के पुरूष को सिंह की स्त्री के प्रति समर्पण भाव रखने होंगे। विवाह सम्बन्ध सामान्य रहेंगे।

लड़की सिंह राशि की लड़का मिथुन
इन दोनों में तात्विक साम्यता है, इसलिए वैचारिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी। मिथुन का पुरूष सेवा करेगा किन्तु उसके बदले में सेवा भी चाहेगा। सिंह की स्त्री अपना कार्य करने में स्ंवय सक्षम होगी। इनका विवाह सम्बन्ध श्रेष्ठ रहेगा।

लड़की सिंह राशि की लड़का कर्क
सिंह की स्त्री जो संकल्प ले लेगी उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। लेकिन कर्क का पुरूष सिंह की पर अत्याचार करता रहता है, जिस कारण सिंह की महिला झल्लाई रहती है। इनके समबन्ध मधुर नहीं रहते। अतः ये आपस में विवाह सम्बन्ध सोंच-समझकर ही करें।

लड़की सिंह राशि की लड़का कन्या
सिंह की स्त्री कन्या के पुरूष पर राज करना चाहती है, जो सम्भव नहीं होता है। कन्या का पुरूष अपनी बुद्धिमानी से सिंह को घुमाने की कोशिश करता है। ये दोनों एक-दूसरे पर अधिकार जताने की कोशिश करते है, जिस वजह से पटरी नहीं खाती है। सामान्य जोड़ी रहेगी।

लड़की सिंह राशि की लड़का तुला
तुला का पुरूष थोड़ा सा डिक्टेटर होता है लेकिन न्याय का पक्षधर होता है। तुला की बातें सिंह की स्त्री को रास आती है। और ये एक-दूसरे को भरपूर सहयोग करने की कोशिश करते है। इनकी वैवाहिक सफल रहेगी।

लड़की सिंह राशि की लड़का वृश्चिक
दोनों में तात्विक विरोधाभास है जिस कारण आपसी तालमेल अच्छा नहीं बैठ नहीं पायेगा। सिंह की स्त्री अक्सर वृश्चिक के पुरूष की टांग खीचा करेगी। वृश्चिक थोड़ा बहुत समझौतावादी रूख अपनायेगा किन्तु सिंह स्टेट फारवर्ड ही रहेगी। विवाह सम्बन्ध औसत रहेगा।

लड़की सिंह राशि की लड़का धनु
दोनों ही उग्र विचारधारा के होंगे किन्तु फिर भी वैचारिक मतभेद बना रहेगा। क्योंकि धनु का पुरूष दोहरे चरित्र वाला होगा। जो सिंह की स्त्री को खराब लगेगा। इस वजह से कभी-2 टकराव होगा बाकी सम्बन्ध ठीक-ठीक चलेंगे। इनकी जोड़ी सामान्य कही जायेगी।

लड़की सिंह राशि की लड़का मकर
सिंह की स्त्री स्थिर विचारों वाली होगी जबकि मकर का पुरूष अस्थिर विचारों वालों होगा। सिंह की स्त्री हमेशा ये चाहती है कि हर चीज मेरे अनुकूल हो, इसलिए वो परेशान रहती। मकर अपने-आप में मस्त रहने वाला है। इनका विवाह सम्बन्ध ठीक नहीं रहेगा।

लड़की सिंह राशि की लड़का कुंभ
कुम्भ का पुरूष और सिंह की स्त्री की जोड़ी उत्तम जोड़ी मानी जायेगी। मानसिक सम्बन्ध अच्छे रहेंगे किन्तु शारीरिक सम्बन्धों में मकर का पुरूष क्रूरता दिखा सकता है, जो स्त्री को पसन्द नहीं होगा। इस टॉपिक पर अक्सर झगड़ा होगा। इसके अलावा रिश्ते अच्छे रहेंगे।

लड़की सिंह राशि की लड़का मीन
मीन का पुरूष यदि सिंह की स्त्री के प्रति समर्पित रहेगा तो रिश्ते अच्छे चलेगे वरना सम्बन्धों में आये दिन खटास होती रहेगी। विचारों में इनका हमेशा छत्तीस का आकड़ा रहेगा। ये विवाह करने से पूर्व एक-दूसरे का ठीक से निरीक्षण एंव परीक्षण कर लें।












Click it and Unblock the Notifications