महाशिवरात्रि का ग्रहों पर असर...

प्रयाग नगरी में बसे दुनिया के सबसे बड़े मेले महाकुम्भ का शिवरात्रि की आन्तिम स्नान से समापन हो रहा है। शिवरात्रि की महिमा के बारें में लगभग सभी लोग परिचित है, किन्तु इस वर्ष महाकुम्भ और रविवार के दिन शिवरात्रि पड़ने से इसका महात्म्य कई गुना अधिक हो जायेगा।

शिवरात्रि का अर्थ है कि आनन्दमयी, कल्याणकारी व दुःख विनाशक रात्रि। प्रत्येक रात्रि एक अल्प मृत्यु के समान होती है, जिसमें हमें बीते हुये दिन के कार्यो का निरीक्षण व परीक्षण करने का सुनहरा अवसर मिलता है। माया के वाह्रय आडम्बर में चहॅुओर से ऐसे घिरे है कि उचित व अनुचित का ख्याल भी नहीं है। सही व गलत का निर्णय करने के लिए हमें सबसे पहले स्वयं को जानना होगा। स्वयं का बोध करने के लिए अतिरिक्त जागरण की जरूरत होती है।

असल में विचारों की गति व्यक्ति को स्वयं के अन्दर जाने से रोकती है, जब कोई विचार न आयें तभी अपने-आपको समझने की कोशिश कर सकते हो। निर्विचार अवस्था में ही ध्यान लगता है और इसी में मिलता है, अध्यात्म का अनूठा प्रसाद।

शिवरात्रि कर्तव्य बोध की रात्रि है, समूचे विश्व के कल्याण कर्ता भगवान शंकर ने हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन करके सृष्टि के सन्तुलन को बनायें रखने में अहम भूमिका निभाई है। हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जंग लड़ने से भी गुरेज नहीं करते है, किन्तु स्वयं के कर्तव्यों से शीघ्र ही विमुख हो जाते है। जब-तक हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन उचित ढ़ग से नहीं करेंगे तब-तक हमारा जीवन खुशियों के रंग हरा-भरा नहीं होगा।

शिव जी को क्या है, प्रिय- भांग, धतूरा, शमी, बिल्वपत्र, आक, मौलगिरी, कटेली, केंवड़ा और कनेर आदि के पुष्प सर्वाधिक प्रिय है।

राशियों के अनुसार करें, शिव जी को प्रसन्न-

मेष

मेष

मेष- कनेर के पुष्प और शहद से शिव जी का अभिषेक करनें से कार्य सिद्ध होंगे तथा परिवार में वृद्धि होगी।

वृष

वृष

वृष- कच्चे दूध में मिश्री मिलाकर शिव जी का पूजन करने से सन्तान का विकास होगा एंव लक्ष्मी जी सदा सहाय रहेगी।

मिथुन

मिथुन

मिथुन- भांग मिश्रित दूध से शिव जी अभिषेक करेंगे तो मनोकामनायें पूर्ण होगी तथा नौकरी व व्यवसाय में प्रगति होगी।

कर्क

कर्क

कर्क- घी, शक्कर मिश्रित दूध से अभिषेक करने पर शिव जी प्रसन्न होकर मनचाही सन्तान का अशीर्वाद देते है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

सिंह

सिंह

सिंह- गुलाब जल मिश्रित दूध से शिव जी का अभिषेक करने पर सामाजिक कार्यो में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी एंव धन में वृद्धि होगी।

कन्या

कन्या

कन्या- धतूरा, गाॅजा, शमी तथा दही से शिव जी का अभिषेक करने पर शत्रुओं का नाश होगा और रूके हुये कार्यो में प्रगति होगी।

तुला

तुला

तुला- पंचामृत से शिव जी का अभिषेक करेंगे तो आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी एंव सन्तान सुशिक्षित व आज्ञाकारी होगी।

वृश्चिक

वृश्चिक

वृश्चिक- दूध में बिल्वपत्र मिलाकर शिव जी का अभिषेक करने से दुःख व कष्ट दूर होकर घर में सुखद वातावरण बना रहेगा।

धनु

धनु

धनु- दूध में कनेर के फूल व शहद मिलाकर शिव जी का अभिषेक करने से रिश्तों में मजबूती आती है एंव व्यवसाय में प्रगतिशीलता आयेगी।

मकर

मकर

मकर- गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करने पर परिवार में सुख व समृद्धि आयेगी तथा शरीर में निरोग्यता आयेगी।

कुम्भ

कुम्भ

कुम्भ- खीर से शिव जी का अभिषेक करने से घर के क्लेश मिटते है एंव सन्तान सही मार्ग पर चलती है।

मीन

मीन

मीन- दूध में भाॅग, तुलसी, गन्ने का रस , मौलगिरी व कटेली के पुष्प मिलाकर शिव जी का अभिषेक करने से सभी प्रकार की बाॅधायें समाप्त होती, भय दूर होता है एंव आय के स्रोत बनते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+