फेवरेट रंग से पहचानें इंसान का व्‍यक्तित्‍व

Colours
लखनऊ। क्या आप जानते हैं कि रंगों की पसंद के अनुसार भी किसी व्यक्ति का स्वभाव मालूम किया जा सकता है। ज्योतिष के अनुसार हमारा जैसा स्वभाव होता है वैसे ही रंग हमारी पसंद होते हैं। रंगों का ग्रहों से भी गहरा संबंध होता है। वहीं यदि यह कहा जाए कि हमारी पसंद-नापसंद पर शुभ-अशुभ ग्रहों का प्रभाव पड़ता है तो गलत न होगा।

कहा जाता है कि ज्योतिष के अनुसार उपर्युक्त रंगों के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव लगभग इसी तरह का रहता है। वहीं नौ ग्रहों की अलग-अलग स्थिति के अनुसार स्वभाव में परिवर्तन भी हो सकता है। कुछ ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि लाल, काला, नीला, हरा, पीला रंग के अनुसार हम अपना स्वभाव जान सकते हैं।

बस आपको सिर्फ सामने वाले के पहनावे, पसंद और रंगों के लिये उसके प्रेम पर गौर फरमाना होगा। सिर्फ एक बार किसी रंग को देख अपना फेवरेट कहने वालों को नहीं बल्कि बार-बार एक ही रंग को पसंदीदा बताने वाले व्‍यक्ति को उस रंग के अनुसार उसके व्‍यक्तित्‍व का आंकलन कर सकते हैं।

निम्नलिखित रंगों के अनुसार हम अपने स्वभाव को जान सकते हैं।

लाल

लाल

आप बहुत सावधान रहने वाले हैं, आपके जीवन प्रेम का बहुत अधिक महत्व है। आप बहुत अच्छे प्रेमी सिद्ध हो सकते हैं।

काला

काला

आपका स्वभाव रूढ़िवादी है। साथ ही आपको गुस्सा बहुत जल्द आता है। आपको बदलाव बहुत कम ही पसंद आता है।

नीला

नीला

आप स्वाभिमानी हैं, किसी से मदद लेना आपको पसंद नहीं होता। प्रेमी को पूरा समय देते हैं।

हरा

हरा

हरा रंग पसंद करने वाले लोग बहुत शांति प्रिय इंसान होते हैं। लड़ाई-झगड़ों से दूर ही रहते हैं।

पीला

पीला

आप हमेशा खुश रहने वाले इंसान हैं। दूसरों को हमेशा सही मार्गदर्शन देते हैं। सभी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+