25 मई को चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा पर प्रभावित होंगी राशियां
[पंडित अनुज के शुक्ल] साल 2013 में कुल तीन चंद्र ग्रहण पड़ने हैं, जिनमें दूसरा चंद्रग्रहण 25 मई को पड़ेगा। ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिये ग्रहण के दौरान कोई खास पूजा-पाठ नहीं किया जायेगा, लेकिन इसका राशियों पर प्रभाव जरूर पड़ेगा।
यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और दक्षिण अमेरिका, यूरोप व अफ्रीका के सभी देशों में दिखाई देगा। इस ग्रहण को लेकर वैज्ञानिक काफी उत्साहित हैं। खगोलीय घटना को देखने के लिये जगह-जगह टेलेस्कोप लगाये गये हैं। यह ग्रहण चीन, भारत और ऑस्ट्रेलिया में नहीं दिखाई देगा। इस दौरान पृथ्वी की छवि चंद्रमा पर पड़ेगी, जिस वजह से वो आंशिक रूप से कटा हुआ प्रतीत होगा।
ग्रहण शुरू होगा- 25 मई सुबह 9:23 बजे से।
अधिकतम ग्रहण- सुबह 9:40 बजे।
ग्रहण खत्म होगा- सुबह 9:56 बजे।
ग्रहण करीब 33 मिनट 44 सेकेंड का होगा।
यह ग्रहण वृश्चिक राशि में होगा।
ग्रहण का राशियों पर प्रभाव-

मेष
मेष- सकारात्मक विचारों से कार्यो में प्रगति होगी। घरेलू खर्चो में वृद्धि होगी। अतिभावुकता से बचने का प्रयास करें।

वृष
वृष- आफिस के कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है। सम्बन्धों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। क्रोध पर काबू रखें।

मिथुन
मिथुन- समय के अभाव में कुछ कार्य अधूरे रह सकते है। सन्तान की ओर से मन अप्रसन्न रह सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें।

कर्क-
कर्क- खर्चो पर नियन्त्रण करने की जरूरत है। जीवन साथी के साथ तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। रोग से बचाव करें।

सिंह
सिंह- कुछ लोगों को आंखों से सम्बन्धित रोग हो सकता है। रूके हुये धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी पर नियन्त्रण रखें।

कन्या
कन्या- अतिभावुकता की वजह से आप ठगे जा सकते है। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। नयें प्रेंम सम्बन्ध हो सकते है।

तुला
तुला- परिवार में किसी से कहा-सुनी हो सकती है। कैरियर व व्यवसाय में प्रगति होगी। सम्बन्धों के प्रति मन उदासीन रहेगा।

वृश्चिक
वृश्चिक- गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीद्दारी होगी। लालच में आकर गलत संगत से बचें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु
धनु- आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में स्थानान्तरण की सम्भावना है। व्यक्तिगत सम्बन्धों को व्यर्थ में कैश न करें।

मकर
मकर- ऑफिस के लोग आपके खिलाफ षणयन्त्र रच सकते है। नयें कार्यो में भाग-दौड़ की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम के प्रति लगाव गहरा रहेगा।

कुम्भ
कुम्भ- निवेश करने के लिए समय उचित है। यात्रा आदि में किसी वस्तु के चोरी होने की आशंका है। सम्बन्धों का लाभ मिलेगा।

मीन
मीन- अपनी निजता को सार्वजनिक होने से बचाये। रचनात्मक कार्यो के प्रति मन लालयति रहेगा। जोश में होश को न खोयें।












Click it and Unblock the Notifications