तुनकमिजाज होते हैं 25 अक्टूबर को जन्में लोग
तो सुनिए.. 25 अक्टूबर यानी 2+5= 7 मतलब कि मूलांक 7 नंबर वाले लोग बहुत जल्दी-जल्दी और छोटी-छोटी बातों पर बिगड़ जाते हैं। हालांकि ये बुरे दिल के नहीं होते हैं लेकिन इन्हें ज्यादा लोगों से मिलना-जुलना पसंद नहीं होता है। इस नंबर वाले पहले अपने बारे में सोचते हैं फिर कहीं जाकर दूसरों का नंबर आता है। ये दिल के साफ होते है और स्पष्ट वक्ता होते है।
ये हर चीज को साफ-साफ कह देते हैं, ये कभी नहीं सोचते कि इनके स्पष्ट बोलने के कारण अगले के ऊपर क्या असर पड़ेगा। जो लोग इस चीज को पसंद करते हैं वो तो इनके साथ होते हैं लेकिन जो लोग इसी चीज को पसंद नहीं करते हैं वो इनके साथ नहीं होते हैं। इनमें एक और खामी होती है और वो ये कि ये अपनी भावनाओं को लोगों के सामने प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं जिसके चलते अक्सर इन्हें प्यार और रिश्तों में चोट खानी पड़ती है। हालांकि ये दिमाग के काफी तेज होते हैं। इन्हें वो सब-कुछ मिल भी जाता है जिसकी ये उम्मीद करते हैं। धन और संपदा की इनके पास कमी नहीं होती है।
इसलिए अगर आप लोगों को 25 अक्टूबर को जन्में लोगों के लिए गिफ्ट खरीदना है तो आप कोई ऐसी चीज खरीदिये जिसमें थोड़ा नयापन हो, 25 तारीख वाले नई-नई चीजों को सीखने की जुगत में रहते हैं इसलिए इन्हें आप टेक्नोलॉजी से संबंधित चीजें, गैजटस या किताबें वगैरह दे सकते हैं।
26 अक्टूबर को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications