18 अक्टूबर को जन्में लोग होते हैं बहादुर

अगर आज आपके किसी खास दोस्त. करीब या अपने का जन्मदिन है और आप उसे सरप्राइज गिफ्ट देना चाहते हैं लेकिन आप मुश्किल में है कि आप उसके लिए क्या खरीदें क्योंकि आप उसकी पसंद-नापसंद से वाकिफ नहीं है तो आप चिंता मत कीजिये। हम आपकी मुश्किल दूर कर देते हैं। हम बताते हैं कि 18 अक्टूबर को जन्में व्यक्ति का स्वभाव कैसे होता है और वो किन चीजों में रूचि रखता है।

तो सुनिए.. 18 अक्टूबर यानी 1+8= 9 यानी कि मूलांक 9 और मुलांक 9 वाले लोग काफी बहादुर होते हैं। इस मूंलाक वाले लोगों को क्रोध जल्दी आता है, इसलिए कई बार नुकसान भी उठाना पड़ जाता है। यह स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं इसलिए किसी के अधीन कार्य करना पसन्द नहीं करेंगे। ऐसे लोग वह कार्य करना पसन्द करेंगे जिसमें कठिनाईयां हो तथा कुछ अलग तरह के कार्य हो।

आप देखने में तो कठोर होंगे लेकिन अन्दर से उतने उदार भाव के होंगे। इनका स्वभाव नारियल की तरह होता है। यह बहुत ही प्रतिभाशाली और एनर्जिक होते हैं, इनका साथ लोगों को कुछ ना कुछ नया सीखाता है। इनकी लेखन शैली काफी अच्छी होती है, इन्हें भव्यता और सुंदरता आकर्षित करती है इसलिए इन्हें तोहफा देने के लिए आपको सुंदरता और भव्यता का सहारा लेना पड़ सकता है।

आप इन्हें महंगे ज्वैलरी सेट, महंगे कपड़े या महंगी पेन वगैरह दे सकते हैं या फिर किसी बढ़िया औऱ भव्य होटल में पार्टी भी दे सकते है। यकीन मानिये इन्हें बहुत अच्छा लगेगा और आपके यादगार तोहफे की वजह से 18 अक्टूबर वाले हमेशा के लिए आपके प्यार के गुलाम हो जायेंगे।

19 अक्टूबर को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए गुरूवार का इंतजार कीजिये और इस पेज का अपना बुकमार्क बना लीजिये ताकी आप जरूरत के हिसाब से इस पेज को रीफ्रेश करने पर अपन मनचाहे अंकों के बारे में जान सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+