दिमाग से काम करते हैं 19 दिसंबर को जन्में लोग

तो सुनिए.19 दिसंबर यानी 1+9=10 यानी 1+0= 1 यानी कि मुलांक 1 वाले लोग दिल से नहीं दिमाग से सोचते हैं। मूलांक 1 वाले लोग स्पष्ट वक्ता और निडर सवभाव के होते हैं। ऐसे लोग किसी की सुनते नहीं हैं इसलिए इन्हें लोग जिद्दी भी कहते हैं। ये अपने तर्कों से हर किसी की बोलती बंद करा देते हैं इसलिए इस नंबर के लोग अक्सर आपको वकालत, राजनीती या मीडिया में दिखायी देते हैं। इन्हें गुस्सा भी बहुत आता है लेकिन वो काफी समय तक रहता नहीं है।
यह आमतौर पर काफी शांत और गंभीर होते हैं इनके अंदर की बात को भांप पाना हर किसी के बस में नहीं होता है। यह पूरी शिद्दत से प्यार करते हैं। इनके लिए भावनाएं और रिश्ते काफी मायने रखते हैं। इन्हें सिर्फ औऱ सिर्फ प्यार से ही खरीदा जा सकता है इसलिए आप इन्हें आज जो भी तोहफा दें उसे प्यार के साथ ही परोसे देखियेगा यह जिंदगी भर के लिए केवल आपके ही होकर रह जायेंगे।
20 दिसंबर को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications