साल का पहला सूर्य ग्रहण सोमवार को, जानिए राशियों पर प्रभाव

Solar Eclipse
सन् 2012 का पहला सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या दिनांक 21 मई को पड़ेगा। भारत के ईषान कोण में प्रातः काल सूर्य ग्रस्तोदय होगा तथा वहां पर यह सूर्य ग्रहण खण्ड ग्रास में दिखाई देगा।

ग्रहण का स्पर्ष प्रातः 3:37 बजे प्रारम्भ होगा तथा मोक्ष प्रातः 7:08 बजे होगा। यह ग्रहण वृषभ राषि तथा कृतिका नक्षत्र पर होने से वृषभ राषि के जातकों को विषेष कष्ट हो सकता है।

सूतक- इस ग्रहण का सूतक 20 मई को सांय 4:18 बजे से प्रारम्भ हो जायेगा।

कृतिका नक्षत्र का फल- यह ग्रहण कृतिका नक्षत्र पर होने से कानूनविद्, मन्त्री, मौसम वैज्ञानिक आदि लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सोना, चांदी,मोती, मणि आदि मूल्यवान पदार्थो का संग्रह करने से 9 महीने बाद लाभ होवे।

भारत, पाकिस्तान, जर्मनी, आष्टेलिया, पष्चिमी रूस आदि देषो पर इस सूर्य ग्रहण का अषुभ प्रभाव पड़ सकता है। भारत के पूर्वी क्षेत्रो पर उपद्रव, हिंसा, भूकम्प और अग्निकाण्ड आदि

विभिन्न राषियों पर ग्रहण का फल-

मेष- इस राषि वाले लोगों को अचानक धन की हानि होने के संकेत नजर आ रहे है। सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक समस्याओं के प्रति सचेत रहने की आवष्यकता है।

वृष - इस राषि वाले जातकों षारीरिक व मानसिक पीड़ा उठानी पड़ सकती है। पति व पत्नी के बीच आपसी सम्बन्धों में तकरार भी हो सकती है।

मिथुन- व्यवसायी वर्ग को धन का व्यय अधिक करना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पूर्व विचार-विमर्ष अवष्य करें। धरेलू खर्चो में वृद्धि होगी।

कर्क- आर्थिक स्थिति में आषा के अनुरूप सुधार होगा जिससे परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। नौकरी वाले लोगों को मनचाही पोसटिंग भी मिल सकती है।

सिंह- रोजी व रोजगार से जुड़े लोगों को नये अवसर प्रदान होंगे। घर-गृहस्थी में सुखद वातावरण बना रहेगा। अचानक कोई षुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या- इस राषि वाले जातको को कदम फूंक-फूंक कर रखने की आवष्यकता है अन्यथा आप अपयष के भागी बन सकते है। पुराने सम्बन्धों के प्रति नकारात्मक रवैया न अपनायें।

तुला- परिवार की किसी समस्या को लेकर आप परेषान रह सकते है। व्यवसायी वर्ग अपने लेखा-जोखा मेनटेन रखें अन्यथा अर्थदण्ड मिल सकता है।

वृष्चिक- जीवन साथी को कष्ट होने के संकेत नजर आ रहें है। कुछ लोग दुविधाजनक स्थिति में फंसे रहेंगे जिससे वह उचित निर्णय लेने में अक्षम रहेंगे।

धनु- रूके हुये धन की प्राप्ति होगी। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। कुछ निर्णय लाभकारी सिद्ध हो सकते है। व्यय की अपेक्षा आय अधिक हो सकती है।

मकर- सन्तान की ओर से मन चिन्तित रहेगा। घरेलू चीजों को लेकर महिलायें चिन्तित रह सकती है। धन के लेन-देन में सावधानी अपेक्षित है।

कुम्भ- किसी दूसरे के दुःख से आप दुःखी रहेंगे। राहगीरों के प्रति दया के भाव उत्पन्न होंगे। परिवार में किसी को ष्षारीरिक को पीड़ा हो सकती है। धैर्य व साहस बनायें रखें।

मीन- नयें व्यवसाय में लाभ होगा तथा रिष्तों में मधुरता आयेगी। सोंच-समझकर लिये गये निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे। नयीं कार्ययोजनाओं के प्रति मन लालायित रहेगा। जीवन साथी के साथ सुखद पल व्यतीत होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+