Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किससे शादी करें चीनी राशि मूषक वाले लोग?

क्‍या आप लाइफपार्टनर का चुनाव करने जा रहे हैं, अगर हां, तो हम आपको सुझाव देंगे, कि चीनी राशि के मुताबिक खुद का लाइफपार्टनर चुनें। इससे आपका पूरा जीवन सुख शांति से व्‍यतीत होगा।

लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्‍ल आपको बतायेंगे कि कौन सी चीनी राशियों के अनुसार मूषक राशि वालों का संबंध अन्‍य राशियों के साथ कैसा होता है।

मूषक और मूषक- इन दोनों राशियों का आपस में मित्रवत व्यवहार रहता है। क्योंकि दोनों राशियों का जल तत्व हैं। इस राशि वाले व्यक्ति आपस में साझेदारी, मित्रता तथा वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित कर सकते है।

मूषक और वृष- मूषक और वृष राशि वालों की आपस में काफी सहभागिता और साझेदारी बनी रहती है। क्योंकि वृष शक्ति का प्रतीक है जिसके साथ मूषक राशि अपने-आपको सुरक्षित महसूस करती है। वृष राशि वाले के साथ भागीदारी बनाते समय ध्यान रखें कि उसकी स्वतंत्रता व गोपनीयता में दखलंदाजी न करें। जीवन साथी के रूप में मूषक राशि सदैव भैंस राशि वाले के प्रति समर्पित व वफादार रहेगी।

मूषक और टाईगर- मूषक एंव टाईगर राशि वालों की मित्रता हमेशा सन्दिग्ध बनी रहती है। परन्तु यदि मेल खा जाये तो नई उपलब्धियां भी प्राप्त हो सकती है। टाईगर राशि वाले जातक गर्म-मिजाज के होते हैं, इसलिय इनका स्वभाव सबसे मेल नहीं खाता है। प्रेम सम्बन्ध भी इनके समझौते पर ही चल पाते है।

मूषक एंव बिल्ली- मूषक और बिल्ली राशि वाले जातकों का आपस में हमेशा बैर बना रहता है। क्योंकि मूषक और बिल्ली की आपस में नैसर्गिक शतु्रता होती है। बिल्ली की चतुरता चूहे के अस्तित्व को खतरे में डाल सकती है।

मूषक एंव ड्रैन- मूषक और डे्गन का प्रेम-प्रसंग व विवाह चीनी में सबसे बेहतरीन व सुखमय माना जाता है। मूषक विद्वता का प्रतीक माना जाता है तथा डे्गन शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए मूषक राशि वाले जातकों को डे्गन राशि के सहारे की आवश्यकता होती है। यदि ये आपस में मिलकर कार्य करें तो बेहतर परिणाम मिलेंगे।

मूषक और सर्प- मूषक राशि वाले जातक सर्प राशि वाली स्त्री के प्रति बेहद आकर्षित रहते है, परन्तु चूहा और सर्प की नैसर्गिक शत्रुता भी रहती है, इसलिए चूहा राशि वाले को सर्प राशि वाली लड़की से सावधान रहना चाहिए।

मूषक एंव अश्व- चीनी मान्यताओं के अनुसार चूहा राशि व अश्व राशि की आपस में श्त्रुता रहती है, क्योंकि अश्व का का तत्व अग्नि तथा मूषक का तत्व जल होता है। जल तत्व और अग्नि तत्व की शत्रुता से सभी परिचित है। यदि ये आपस में वैवाहिक सम्बन्ध बनाते है तो, नित्य झगड़ते रहेंगे।

मूषक और बकरी- इन दोनों के आपस में वैचारिक मतभेद रहेंगे क्योंकि मूषक और बकरी दोनों ही कल्पनाओं में विचरण करने वाले होते है और शारीरिक मेहनत कम करने वाले होते है।

मूषक एंव वानर- मूषक राशि वाले जातक वानर राशि वाली महिलाओं के प्रति बेहद आकृष्ट रहते है। ये दोनों आपस में परस्पर प्रेम सौहार्द बनायें रखते है तथा सफल भी होते है।

मूषक और मुर्गा- इन दोनों राशियों का आपस में परस्पर विवाद बना रहता है। क्योंकि मूषक राशि वाले जातक आलोचक होते है तथा मुर्गा राशि वाले भी व्यर्थ की घोषणाओं से बाज नहीं आते है।

मूषक एंव श्वान- इन दोनों राशि वाले लोगों की आपस में पटती नहीं है क्योंकि ये दोनों एक दूसरे को व्यर्थ में परेशान किया करते है।

मूषक और सूअर- मूषक तथ सूअर राशि वालें जातकों का आपस में मित्रवत व्यवहार रहता है। क्योंकि दोनों राशियों का तत्व जल है। इसलिए ये दोनों में आपस में व्यवसाय, मित्रता, वैवाहिक सम्बन्ध आदि स्थापित करके सुखी जीवन व्यतीत कर सकते है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+