किससे विवाह करें चीनी राशि वृष के जातक

यहां क्लिक करें- अपनी चीनी राशि जानने के लिए।
वृष और मूषक- इन दोनों राशियों की आपस में भागीदारी काफी सशक्त मानी जाती है। क्योंकि वृष शक्ति प्रतीक होता है और चूहा बुद्धिमान होता है। ये दोनों मिलकर यदि कोई व्यवसाय या कार्य करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी।
वृष एंव टाईगर- चीन में एक कहावत प्रचलित है कि वृष राशि वाले जातक को टाईगर राशि वाले जातक के साथ विवाह नहीं करना चाहिए। क्योंकि दोनों में से एक की मृत्यु होने की सम्भवना रहती है।
वृष और वानर- वृष राशि वाले जातक वानर राशि वाले लोगों के प्रति बेहद आकर्षित और प्रभावित होते है। जीवन में सफल होने के लिए इन दोनों का मेल अतिआवश्यक है।
वृष एंव बकरी- इन दोनों राशियों के स्वभाव में भिन्नता रहती है। वृष राशि वाले जातक भावुक होते है तथा बकरी राशि वाले जातक कठोर दिल के होते है। इनकी सोंच व व्यवहार दोनों में काफी अन्तर होता है। अतः ये लोग सम्बन्ध सोंच-समझकर ही बनायें।
वृष और सर्प- सर्प में आकर्षण है और वृष शक्ति होती है। सर्प राशि वाली कन्या वृष राशि वाले जातक को बेहद आकर्षित करती है। दोनों का साथ एक दूसरे के पूरक के रूप में आनन्द देने वाला एंव हर्षदायक रहता है। इन दोनों के व्यावसायिक सम्बन्ध भी हितकर साबित होते है।
वृष एंव मुर्गा- चीनी मान्यता है कि वृष पुरूष व मुर्गा युवती की जोड़ी स्वर्ग में बनी और पृथ्वी पर उनका प्रेम-प्रणय विवाह रूप में परिणित हुआ। दोनों ही एकाकी जीवन जीना पसन्द करते है। दोनों एक दूसरे के पूरक होंगे तथा एक दूसरे की इच्छाओं व भावनाओं का आदर करेंगे।
वृष और बिल्ली- वृष शक्तिशाली है तथा बिल्ली चालक और फुर्तीली होती है। इसलिए दोनों की जोड़ी सार्थक सिद्ध होगी। दोनों के साथ व सहयोग से नई उपल्बिधयाॅ हासिल होगी।
वृष एंव वृष - इन दोनों का साथ उत्तम होता परन्तु स्वभाव में तुनक मिजाजी के कारण अलगाव भी हो सकता है।
वृष और ड्रैगन- ये दोनों ही राशियां शक्तिशाली होती है। परन्तु यदि इनमें अहम भाव का टकराव न हो तो यह जोड़ी ठीक रहती है।
वृष एंव अश्व- इन दोनों में वैचारिक टकराव बना रह सकता है। क्योंकि इनकी सोंच में जमीन-आसमान का अन्तर रहता है।
वृष और श्वान- इन दोनों राशियों में मित्रता व वैवाहिक सम्बन्ध सम्भव है। ये दोनों एक दूसरे के प्रति वफादार व विश्वास बनायें रखते है।
वृष एंव सूअर- इन दोनों की जोड़ी भी एक आदर्श जोड़ी मानी जाती है। इनका वैवाहिक जीवन शान्त व सुखी रहता है।












Click it and Unblock the Notifications