Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चीनी राशि बाघ: किसे चुने अपना लाइफपार्टनर?

क्‍या आप लाइफपार्टनर का चुनाव करने जा रहे हैं, अगर हां, तो हम आपको सुझाव देंगे, कि चीनी राशि के मुताबिक खुद का लाइफपार्टनर चुनें। इससे आपका पूरा जीवन सुख शांति से व्‍यतीत होगा।

लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य अनुज के शुक्‍ल आपको बतायेंगे कि कौन सी चीनी राशियों के अनुसार बाघ यानी टाईगर राशि वालों का संबंध अन्‍य राशियों के साथ कैसा होता है।

टाईगर और मूषक- इन दोनों की मित्रता आपस में संदेहास्पद रहती है, परन्तु यदि मेल खा जाये तो बेहतर परिणाम भी मिलते है।

टाईगर एंव भैंस- इन दोनों राशियों को कभी भी आपस में वैवाहिक सम्बन्ध नहीं स्थापित करने चाहिए अन्यथा दोनों में से एक की हानि हो सकती है।

टाईगर और बिल्ली- इन दोनों राशियों की आपस में पटती नहीं है क्योंकि बिल्ली राशि वाले जातक काफी चालाक होते है तथा टाईगर राशि वाले व्यक्तियों को चालाकी पसन्द नहीं होती है।

टाईगर एंव ड्रैगन- इनकी आपस में मित्रता व भागीदारी निभ सकती है। क्योंकि दोनों की स्पष्टवादी विचारधारा के होते है।

टाईगर और वानर- टाईगर राशि वाले जातक शान्त स्वभाव के होते है परन्तु वानर राशि वाले व्यक्ति शरारती एंव चंचल स्वभाव के होते है। इसलिए इनकी आपस में पटती नहीं है।

टाईगर एंव सर्प- टाईगर राशि वाले लोगों को सर्प राशि वाली कन्या के आकर्षण से बचना चाहिए। क्योंकि सर्प राशि वाली कन्यायें बेहद मतलबी और चालाक होती है।

टाईगर और श्वान- इन दोनों का वैवाहिक सम्बन्ध अच्छा माना जाता है। ये दोनों राशियां गर्म मिजाज की होती है। इन दोनों के व्यावसायिक सम्बन्ध भी लाभकारी साबित होते है।

टाईगर एंव अश्व- अश्व का तत्व अग्नि है तथा टाईगर राशि का लकड़ी तत्व है। लकड़ी ही अग्नि को उत्पन्न करती है। टाईगर राशि वाले लोग ईमानदारी से अश्व राशि वाले के साथ जीवन निर्वहन करते है।

टाईगर और टाईगर- टाईगर राशि वाले दोनों सजातीय होते हुए भी एक दूसरे के साथ नहीं रह सकते है। इनके वैचारिक मतभेद दूर होना मुश्किल है।

टाईगर एंव बकरी- इन दोनों में नैसर्गिक शत्रुता होती है। बकरी राशि वाले जातक को टाईगर राशि वाले के व्यवहार से सदैव सावधान रहना चाहिए अन्यथा सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाली कहावत चरितार्थ हो सकती है।

टाईगर और मुर्गा- इन दोनों की मित्रता या भागीदारी निभ पाना थोड़ा मुश्किल होता है। अतः साझेदारी करने से पूर्व निरीक्षण व परीक्षण अतिआवश्यक है।

टाईगर एंव सूअर- टाईगर राशि वाले के साथ सूअर राशि वाले अपने-आपको असहज महसूस करते है। उनकी यह सोंच वैवाहिक जीवन में बाधक बन सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+