अश्‍व राशि के लोगों कि किससे पटती है ज्‍यादा

Horse
क्‍या आप लाइफपार्टनर का चुनाव करने जा रहे हैं, अगर हां, तो हम आपको सुझाव देंगे, कि चीनी राशि के मुताबिक खुद का लाइफपार्टनर चुनें। इससे आपका पूरा जीवन सुख शांति से व्‍यतीत होगा।

लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य अनुज के शुक्‍ल आपको बतायेंगे कि कौन सी चीनी राशियों के अनुसार घोड़ा यानी अश्‍व राशि वालों का संबंध अन्‍य राशियों के साथ कैसा होता है।

अश्व और मूषक- इन दोनों राशियों की आपस में परमशत्रुता है क्योंकि अश्व राशि का तत्व अग्नि है तथा मूषक राशि का तत्व जल है। इसलिए ये लोग एक-दूसरे से दूरी बनायें रखें।

अश्व एंव भैंस- इन दोनों राशियों में टकराहट की स्थिति बनी रहेगी। क्योंकि दोनों में अहंकार की भावना विद्यमान रहती है। वैवाहिक जीवन में भी वैचारिक मतभेद की स्थिति बनी रहेंगी।

अश्व और टाईगर- ये दोनों राशियां परिश्रमी एंव शक्ति से युक्त होती है। इसलिए इन दोनों की आपस में अच्छी पटती है। इनके हर प्रकार के सम्बन्ध लाभदायक रहेंगे।

अश्व एंव सर्प- इन दोनों में भी परस्पर प्रेम की भावना बनी रहेगी क्यों कि अश्व राशि के लोग उत्जेक होते है तथा सर्प राशि के लोग शीघ्र ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते है। इनकी आपस अच्छी पटेगी।

अश्व और श्वान- अश्व राशि के लोग अति महत्वाकांक्षी होते है तथा श्वान राशि वाले व्यक्ति इनकी कामयाबी पर प्रसन्न होते है। दोनों की वैवाहिक जोड़ी अति उत्तम मानी जाती है। ये एक-दूसरे के पूरक भी माने जाते है।

अश्व एंव बिल्ली- इन दोनों का मानसिक स्तर अच्छा होता है, इस कारण इनकी आपस में अच्छी निभती है। बिल्ली की अति चालकी से अश्व को सावधान रहने की आवश्यकता होती है अन्यथा सम्बन्धों में दरार हो सकती है।

अश्व और ड्रैगन- दोनों ही राशियां शक्ति का प्रतीक मानी जाती है इसलिए यदि आपस में टकराहट की स्थिति न उत्पन्न हो तो बहुत अच्छी निभ जाती है। वैवाहिक जीवन में भी प्रसन्नता रहेगी।

अश्व एंव अश्व- दोनों का एक-दूसरे के प्रति गहरा लगााव बना रहेगा तथा प्रेम की भावना भी बलवती रहेगी। इनको सबके साथ रहना ज्यादा अच्छा लगता है। व्यवासायिक समझौते भी लाभकारी रहेंगे।

अश्व और बकरी- इन दोनों की आपस में अच्छी पटेगी परन्तु बकरी राशि वाले लोगों को अश्व राशि के प्रति त्याग करना पड़ेगा। व्यावसायिक, वैवाहिक व मित्रता इन सभी प्रकार के सम्बन्धों में बकरी राशि वालों को त्याग करना पड़ेगा।

अश्व एंव वानर- इन दोनों राशियों की आपस में अच्छी पटेगी क्योंकि दोनों के तत्व समान है। इनके वैवाहिक सम्बन्ध भी अनुकूल ही रहेंगे परन्तु वानर राशि का शरारतीपन कभी-कभी कष्टकारी भी साबित हो सकता है।

अश्व और मुर्गा- अश्व शक्ति का प्रतीक है तथा मुर्गा राशि वाले जातक कमजोर प्रकृति के होते है। मुर्गा राशि वालों को अश्व राशि वालों लोगों के प्रति समर्पित रहना पड़ेगा तभी दोनों की आपस में मधुरता से निभ पायेंगी।

अश्व एंव सूअर- सूअर राशि का तत्व जल है तथा अश्व राशि का तत्व अग्नि है, इसलिए दोनों में वैचारिक विषमतायें अवश्य रहेंगी। दोनों की क्रियाओं में भी असमनता होने के कारण एक-दूसरे के साथ रहना उचित नहीं रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+