चीनी राशि ड्रैगन का सबसे अच्‍छा जोड़ीदार कौन

Chinese Astrology Dragon
क्‍या आप लाइफपार्टनर का चुनाव करने जा रहे हैं, अगर हां, तो हम आपको सुझाव देंगे, कि चीनी राशि के मुताबिक खुद का लाइफपार्टनर चुनें। इससे आपका पूरा जीवन सुख शांति से व्‍यतीत होगा।

लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य अनुज के शुक्‍ल आपको बतायेंगे कि कौन सी चीनी राशियों के अनुसार बिल्‍ली यानी ड्रैगन राशि वालों का संबंध अन्‍य राशियों के साथ कैसा होता है।

यदि आप अपनी चीनी राशि नहीं जानते हैं तो तो क्लिक करें- चीनी राशि पर।

ड्रैगन और मूषक- चीनी मान्यताओं में डै्गन राशि वाले व्यक्तियों का मूषक राशि वाले जातकों के साथ वैवाहिक सम्बन्ध आनन्दायक प्रतीत होता है। ड्रैगन के पास शक्ति है तथा मूषक के पास विवेक है, इसलिए दोनों की जोड़ी उत्तम रहेगी।

ड्रैगन और भैंस- ये दोनों राशियां शक्ति का प्रतीक मानी जाती है। यदि इनका आपस में अहं न टकराये तो सफलता के नयें आयाम रच सकती है।

ड्रैगन एंव टाईगर- इन दोनों की आपस में निभ नहीं पायेगी, क्योंकि ये दोनों राशियां घमण्डी स्वभाव वाली होती है।

ड्रैगन और श्वान- ये दोनों राशियां एक दूसरे के प्रति शत्रुता का भाव रखती है। ऐसी चीनी मान्यता है कि डै्गन और श्वान का विवाह एंव साझेदारी सदैव कष्टकारी साबित होगी।

ड्रैगन एंव मुर्गा- इन दोनों के वैवाहिक सम्बन्ध में परसपर प्रेम की भावना बनी रहेगी। विवाह के पश्चात मुर्गा राशि वाली अधिकतर महिलायें स्थूल हो जाती है।

ड्रैगन और सर्प- सर्प राशि वाली युवतियां अधिकतर डै्गन राशि वाले पुरूषों के प्रति आकर्षित रहती है। इन दोनों के मिलन से सुन्दर सन्तान की उत्पत्ति होती है। सर्प राशि की लड़कियां ड्रैगन राशि वाले पुरूषों के अंहकार को कम कर देती है।

ड्रैगन और वानर- ये दोनों राशियां आपस में परम मित्रता का भाव रखती है। वानर की महत्वाकांक्षा तथा डै्गन की शक्ति मिल जाये तो सफलता की ऊंचाईयां छूने में देर नहीं लगेगी।

ड्रैगन और बिल्ली- इन दोनों राशियों का आध्यात्मिक प्रेम ही एक दूसरे के नजदीक ला सकता है। बिल्ली की चालाकी के कारण इनके सम्बन्ध बहुत दिनों तक टिक नहीं पाते है।

ड्रैगन एंव ड्रैगन- इनके वैवाहिक सम्बन्ध आपस में सुखदायक रहते है। दोनों ही दिखावे, अच्छे पहनावे के शौकीन होते है जिसके कारण आपस में अच्छी निभती है।

ड्रैगन और बकरी- इन दोनों राशियों का व्यवहार सम रहता है। न काहू से दोस्ती, न काहू से बैर, इनकी मित्रता इसी प्रकार रहती है।

ड्रैगन और अश्व- ये दोनों शक्ति का प्रतीक है। दोनों में तीव्रता एंव आकर्षण होता है। अतः ड्रैगन और अश्व में अच्छी निभ सकती है। अश्व राशि वाले जातकों का डै्गन राशि वाले जातकों के प्रति समर्पण लाभकारी रहेगा।

ड्रैगन एंव सूअर- इन दोनों का मेल सामान्य रहेगा। सूअर राशि वाले जातकों को डै्गन राशि वाले जातकों के प्रति त्याग वाली भावना रखनी पढ़ेगी, तभी अच्छी निभ पायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+