Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

श्‍वान राशि वालों का कौन है सही लाइफपार्टनर

Dog
क्‍या आप लाइफपार्टनर का चुनाव करने जा रहे हैं, अगर हां, तो हम आपको सुझाव देंगे, कि चीनी राशि के मुताबिक खुद का लाइफपार्टनर चुनें। इससे आपका पूरा जीवन सुख शांति से व्‍यतीत होगा।

लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य अनुज के शुक्‍ल आपको बतायेंगे कि कौन सी चीनी राशियों के अनुसार श्‍वान यानी कुत्‍ता राशि वालों का संबंध अन्‍य राशियों के साथ कैसा होता है।

यदि आप अपनी चीनी राशि नहीं जानते हैं तो तो क्लिक करें- चीनी राशि पर।

श्वान और मूषक- इन दोनों राशियों की पट सकती है परन्तु ये एक-दूसरे को परेशान करने से बाज नहीं आते है, इसलिए व्यर्थ की खटपट बनी रहेगी।

श्वान एंव भैंस- ये दोनों राशियां एक-दूसरे की पूरक है, इसलिए इनमें मित्रता व वैवाहिक सम्बन्ध बन सकते है।

श्वान और टाईगर- इन दोनों के सम्बन्ध मधुकर व लाभकारी प्रतीत होंगे और यदि यह जोड़ी विवाह के बन्धन में बॅध जाती है, तो इनका भाग्य और भी चमक सकता है।

श्वान एंव बिल्ली- इन दोनों राशियों में नैसर्गिक शत्रुता रहती है, परन्तु यदि समझदारी से कार्य किया जाये तो आपस में निभ सकती है।

श्वान और डै्गन- ये दोनों राशियां आपस में शत्रुता के भाव रखती है, इसलिए इनको प्रगाढ़ सम्बन्ध बनाना नहीं चाहिए।

श्वान एंव अश्व- इन दोनों की वैवाहिक जोड़ी अति-उत्तम रहेगी। अश्व राशि वाले लोग श्वान के कार्यो से खुश रहते है। दोनों का सम्बन्ध लाभकारी रहेगा।

श्वान और सर्प- इन दोनों राशियों में भी नैसर्गिक मित्रता है, इसलिए इनके सम्बन्ध भी मधुकर रहेंगे। वैवाहिक स्थिति भी सुदृढ़ रहेगी।

श्वान एंव बकरी- इन दोनों राशियों का एक साथ रहना थोड़ा मुश्किल रहेगा। क्योंकि इनमें नैसर्गिक शत्रुता के भाव होते है।

श्वान और वानर- इन दोनों राशियों की आपस में अच्छी पट सकती है, परन्तु इनके विचारों में भिन्नता होने के कारण सम्बन्धों में तनाव की स्थिति शीघ्र ही आ सकती है। वैवाहिक सम्बन्ध सामान्य ही रहेंगे।

श्वान एंव मुर्गा- ये दोनों राशियां वैसे तो नैसर्गिक रूप से शत्रु होती है, परन्तु पारिवारिक जीवन में इनकी पट सकती है।

श्वान और श्वान- दोनों एक-दूसरे के शत्रु है, इसलिए गहरे सम्बन्ध बनाने की आवश्यकता नहीं हैै। वैवाहिक जोड़ी भी बेमेल रहेगी।

श्वान एंव सूअर- इन दोनों की जोड़ी सांसारिक कार्यो के लिए शुभ मानी जाती है। क्योंकि श्वान पृथ्वी तत्व का प्रतीक है तथा सूअर जल तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। जल पृथ्वी को प्रजनन शक्ति प्रदान करता है। इनकी वैवाहिक जोड़ी भी सफल रहेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+