Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किस राशि के लिए कैसा रहेगा विक्रम संवत् 2069?

भारतीय गणना के अनुसार 22 मार्च 2012 को रात 7:10 बजे विक्रम संवत् 2069 का प्रारंभ कन्या लग्न में होगा। इस वर्ष विश्वावसु नाम का संवत्सर रहेगा, जिसका स्वामी राहु है। इस वर्ष का राजा और मंत्री शुक्र है साथ ही दुर्गेश का पद भी शुक्र के ही पास है। ‘विक्रम संवत 2069 सभी जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण यह वर्ष विशेष फलदायक भी साबित होगा।’ प्रत्‍येक राशि पर इसका क्‍या प्रभाव पड़ेगा बता रहे हैं उत्‍तराखंड के पंडित दयानन्द शास्त्री।

मेष: राजनीति और व्यापार में रुतबा बढ़ेगा। मेष राशि के जातकों के लिए इस वर्ष स्‍थायीत्‍व में कमी आ सकती है लेकिन अप्रेल और मई जहां शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अपेक्षाकृत उत्‍तम हैं वहीं साल के अंत तक वित्‍तीय स्थिति में सुधार होने की गुंजाइश है।

वृष :साहित्य, संगीत और नौकरीपेशा के लिए फलदायक रहेगा। वृष राशि के जातकों के लिए हालांकि वर्ष की शुरूआत इतनी अच्‍छी नहीं है, लेकिन मई से 4 अगस्‍त तक स्थितियां फिर से कुछ बेहतर होंगी। वर्ष के अंत में चिंताएं बढ़ सकती हैं।

मिथुन: साल के उत्तरा‌र्द्ध तक वक्त मुश्किल भरा होगा। जून के बाद बाहरी संबंधों से भी लाभ मिल सकता है। बीमारियों का निदान अथवा समाधान दिसम्‍बर के बाद पुख्‍ता होने की संभावना है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखे जाने की जरूरत है।

कर्क: रुके हुए काम बनेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। इस वर्ष आय के स्रोत अपेक्षाकृत कम लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। कर्क राशि के जातकों के परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वर्ष के अंत तक छोटी के योग बन रहे हैं।

सिंह : वर्ष के पूर्वाद्ध में नया काम करने से बचें। सिंह राशि वाले जातकों के लिए स्‍थावर संपत्तियां बनाने के लिए यह वर्ष उपयोगी सिद्ध हो सकता है। वर्ष की शुरूआत छोटी यात्राओं के साथ हो सकती है, लेकिन साल के अंत तक यात्राओं का दौर कम होगा।

कन्‍या : दोस्तों का सहयोग मिलेगा, व्यवसाय में परेशानी होगी। साल के अंत तक कई अटके हुए काम निकलने शुरू होंगे। कन्‍या राशि के जातकों को दिसम्‍बर में केतू के राशि परिवर्तन के बाद परिस्थितियों में अपेक्षाकृत तेज सुधार दिखाई देगा।

तुला: कारोबार और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शनि के तुला राशि में प्रवेश के साथ ही समय में अपेक्षाकृत सुधार दिखाई देना शुरू हो चुका होगा। मई से अगस्‍त के बीच का समय कुछ कठिन होगा, लेकिन इसके बाद फिर से काम बनने शुरू हो जाएंगे।

वृश्चिक: अपने मन की सुनें। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय। रोगों के प्रति सावधान रहें। वृश्चिक राशि के जातकों के दिमाग में एक के बाद दूसरा फितूर हावी रह सकता है। भैरव उपासना से लाभ होगा। जीवन साथी के प्रति संबंधों को गंभीरता से लें।

धनु: नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लिए विशेष फलदायक। लाभ के कई अवसर बनेंगे। धनु राशि वाले जातक उन्‍हें भुनाने का प्रयास करें। साल की शुरूआत की तुलना में साल के आखिरी महीने अधिक लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। उत्‍पादन से जुड़े लोग अधिक लाभ में रहेंगे।

मकर: पुराने कर्जों से मुक्ति, मुकदमों से परेशानी संभव। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे। मकर राशि के जातकों के पिता एवं बॉस के साथ संबंध सुधरेंगे। कार्य अथवा व्‍यापार में साख एवं प्रसिद्धि में बढ़ोतरी होने की गुंजाइश है।

कुंभ: शुरुआत में कड़ी मेहनत की जरूरत, अंत तक बेहतर होगी स्थिति। इस राशि के जातकों के लिए मांगलिक कार्यों अथवा आमोद-प्रमोद के लिए यात्राओं का सिलसिला चल सकता है। इस साल नए कार्य शुरू करने पर भाग्‍य भी साथ देगा। माता के स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति गंभीर रहें।

मीन: मानसिक अशांति का समय, प्रेमभाव से मिलेगा लाभ। अब तक आई जड़ता इस साल खत्‍म हो सकती है। मीन राशि के जातकों के लिए कुछ यात्राएं करना लाभदायक सिद्ध होगा। कुछ आकस्मिक लाभ भी प्राप्‍त हो सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+