फलों से जानिये अपना स्वभाव

Fruit
आपके पसंदीदा फल भी आपके व्यक्तित्व की कहानी कहते हैं। हां, दोस्तों यह सच है आप अपने पसंद के फल से अपनी आंतरिक नेचर का पता कर सकते हैं। इसे फल ज्योतिष कहा जाता है। याद रखें, फल ज्योतिष सिर्फ आपके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में नहीं बताता बल्कि यह सच में आपके जीवन को बेहतर भी कर सकता है। यहां हम आपको फलों के हिसाब से व्यक्ति का स्वभाव बता रहे है। अब आप तय कीजिये कि आपको कौन सा फल पसंद है?

सेब: अगर आपको सेब पसंद है तो आप जान लीजिये कि आप असाधारण, फुर्तीले और मुखर हैं। आप विषम से विषम हालात में भी तेजी से निर्णय ले लेते हैं। आपको देश-दुनिया के बारे में जानने की बेहद उत्सुकता रहती है। आपको लीडरशीप पसंद होती है। दबकर काम करना आपको अच्छा नहीं लगता है। आपको गुस्सा तेजी से आता है लेकिन जल्द ही शांत भी हो जाता है। आप अपने प्यार को पाने के लिए और अपनी लव-लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। आप बहुत लकी हैं। आपको लोगों का सच्चा प्यार मिलता है।

केला: आपके अगर केला पसंद है तो आप जान लीजिये कि आप बहुत नरम दिल वाले हैं। आप बेहद ही शांत, प्यारे, दूसरों की मदद करने वाले हैं। आप संकट की स्थिति में भी धैर्य से काम लेते हैं। आपको लोग पसंद करते हैं। आप आसानी से वातावरण और हालात के साथ समझौता कर लेते हैं। आपके हमेशा खुश रहने वाला स्वाभाव आपको लोगों के और करीब ले आता है। आप हर रिश्ते को बखूबी निभाते हैं इसलिए आपकी लव-लाईफ, लांग-लाईफ होती है।

अंगूर:
आपको अंगूर पसंद है तो आप जान लीजिये कि आप बेहद गर्म मिजाज वाले व्यक्ति हैं। आपको गुस्सा तो आता है लेकिन वो क्षणिक होता है। आप जीवन के हर लम्हें को उत्साह के साथ जीना पसंद करते हैं। इसलिए लोग आपको पसंद भी करते हैं। आपके दिल में किसी के लिए कोई मैल नहीं होता है। आप सुंदरता को पसंद करते हैं, इसलिए सुंदरता के प्रति आकर्षित भी होते हैं। अक्सर अंगूर पसंद करने वाले लड़कों की दोस्त लड़कियां ज्यादा और लड़कियों के दोस्त लड़के ज्यादा होते हैं। ऐसे लोग मेहनती होते है और जीवन में काफी तरक्की भी करते हैं।

चेरी: अगर आपको चेरी पसंद है तो आप जान लीजिये कि आप बेहद कल्पनाशील, रचनात्मक, वफादार, ईमानदार हैं। ऐसे लोगों को अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इनको हर चीज बहुत संघर्ष से मिलती है लेकिन जो भी मिलती है वो स्थायी होती है।


नारियल: यदि आपको नारियल पसंद है तो आप जान लीजिये कि आप विचारशील, सतर्क, मननशील, चतुर, मिलनसार, मजाकिया और कभी कभी जिद्द करने वाले हैं। ऐसे लोग प्यार को लेकर भावुक तो होते हैं लेकिन काफी बुद्धिमान होते हैं। ऐसे लोग मेहनती होते हैं। जिसके बल पर ऐसे लोग जिंदगी में बहुत तरक्की करते हैं।

आम: अगर आपको आम पसंद है तो आप जान लीजिये कि आप अपने मां-बाप के बेहद दुलारे हैं। आप अपनी पसंद और नापसंद को लेकर काफी स्पष्ट होते हैं। आम पसंद करने वाले लोगों को आसानी से प्रभावित नहीं किया जा सकता है। ऐसे लोगों को तर्क करने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। यह जीवन को चुनौती की तरह लेते हैं इसलिए सफल होते हैं । वैसे आम खाने वाले प्यार के मामले में काफी लकी होते हैं। यह मिलनसार और मददगार भी होते हैं।

संतरा:
अगर आपको संतरा पसंद है तो आप जान लीजिये कि आप बहुत धैर्यशाली हैं। आप शर्मिले, भरोसे वाले, मेहनती और सुंदर हैं। आप हर चीज अपनी मेहनत से पा लेने पर भरोसा करते हैं। आप झगड़ो से दूर रहने वाले, प्रेम पर भरोसा करने वाले प्यारे वाले व्यक्ति हैं।

पपीता: अगर आपको पपीता पसंद है तो जान लीजिये कि आप बेहद उदार, निडर और तर्कशाली हैं। आप लोगों के हंसाने पर भरोसा रखते हैं। आपकी तर्क शक्ति काफी अच्छी होती है इसलिए आप उच्च पद पर आसीन होते हैं।

अनानस: अगर आपको अनानस पसंद है तो आप जान लीजिये कि आप बेहद बहादुर, आत्मनिर्भर, और ईमानदार हैं। आप स्वभाव से काफी चंचल हैं। आप का मन बहुत जल्दी किसी भी चीज ऊब जाता है इसलिए आप अपने जीवन में कई बार नौकरी बदलते हैं। प्यार के मामले में आप काफी ईमानदार होते हैं। लेकिन आप विपरीत लिंग के प्रति बहुत जल्द आकर्षित हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+