सेलीब्रिटीज़ के साथ खिंचवाई फोटो को घर में कहां लगायें?

यदि आपने किसी राजनेता, अभिनेता, वैज्ञानिक या किसी प्रसिद्ध व्यक्ति के साथ फोटो खिंचवाई है तो उसे ऐसे अलमारी के अंदर बंद करके मत रखें। उसे फ्रेम करवायें और फिर घर पर लगायें। अरे हां यहां भी अगर आप चीनी वास्तुशास्त्र यानी फेंगशुई के नियमों का पालन करेंगे तो यश की प्राप्ति होगी।
सभी बातें जानने से पहले जरूरी है फेंगशुई के सिद्धांतों को जानना। इसमें सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है पा-क्वा सिद्धांत, इसे अष्टकोण भी कहा जाता है। यह सिद्धांत क्या है? एंव यह मानव जीवन को कैसे प्रभावित करता है? ऐसी मान्यता है कि इस अष्टकोण की स्थापना लगभग 5000 वर्ष पूर्व हुयी थी।
एक दिन प्रातःकाल वहां का राजा नदीं के किनारे ध्यान मुद्रा में बैठा था। उसी समय एक कछुआ नदीं से प्रकट हुआ। ईश्वरीय प्रेरणा से फू-शी नामक राजा ने यह महसूस किया कि सृष्टि का मानचित्र कछुए की पीठ पर निर्मित प्रतीत हो रहा है। कछुए की कठोर पीठ पर जो मानचित्र सा दृष्टिगोचर हुआ, उसी से पा-क्वा की उत्पत्ति हुई।
यह व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पक्षों को दर्शाने वाली आठ दिशाओं का सूचक माना जाता है। इसलिए इन पक्षों को आठ नाम दे दिये गये।
जो निम्न प्रकार से है: 1-यश, 2- विवाह, 3- संतान, 4-परामर्श, 5- व्यवसाय, 6- ज्ञान, 7- परिवार, 8- सम्पदा।
पा-क्वा मानचित्र को घर के नक्शे के उपर रखकर विभिन्न दिशाओं का निर्धारण करके उस पक्ष को कैसे गतिशील बनाया जाये, जिससे हमें सकारात्मक उर्जा की प्राप्ति हो सके।
1. यश क्षेत्र
दिशा-दक्षिण, तत्व-अग्नि। यदि आप परिवार, व्यवसाय, नौकरी या समाज में अधिक मान-सम्मान की आकांक्षा रखते हैं, तो आपको अपने घर की दक्षिण दिशा के क्षेत्र को अधिक गतिशील बनाना होगा। सकारात्मक उर्जा को आकर्षित करने के लिए व इस क्षेत्र को अधिक सक्रिय करने के लिए आप निम्न उपाय कर सकते है-
1- बड़े राजनेता, अभिनेता, उद्योगपतियों के चित्र लगायें या उनके साथ खिचवायें हुये चित्र लगाकर, इस क्षेत्र को अधिक गतिशील बना सकते है।
2- घर की दक्षिण दिशा में लाल की प्रकाश की मात्रा को अधिक बढ़ाकर यश क्षेत्र को अधिक सक्रिय बना सकते है।
3- इस क्षेत्र में प्रमाण पत्र, पुरस्कार, मेडल आदि को लगायें।
4- यश क्षेत्र में गोल दर्पण लगायें।
इन उपायों को करके आप निश्चित तौर पर यश की प्राप्ति कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications