फेंगशुई से कैसे लायें अपने घर में समृद्धि

ईश्वरीय प्रेरणा से फू-शी नामक राजा ने यह महसूस किया कि सृष्टि का मानचित्र कछुऐ की पीठ पर निर्मित प्रतीत हो रहा है। कछुऐ की कठोर पीठ पर जो मानचित्र सा दृष्टिगोचर हुआ, उसी से पा-क्वा की उत्पत्ति हुयी। यह व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पक्षों को दर्शाने वाली आठ दिशाओं का सूचक माना जाता है। इसलिए इन पक्षों को आठ नाम दे दिये गये। जो निम्न प्रकार से है- 1, यश 2- विवाह, 3- सन्तान, 4-परामर्श, 5- व्यवसाय, 6- ज्ञान, 7- परिवार, 8- सम्पदा।
पा-क्वा मानचित्र को घर के नक्शे के उपर रखकर विभिन्न दिशाओं का निर्धारण करके उस पक्ष को कैसे गतिशील बनाया जाये, जिससे हमें सकारात्मक उर्जा की प्राप्ति हो सके।
यश क्षेत्र- दिशा-दक्षिण, तत्व-अग्नि
यदि आप परिवार, व्यवसाय, नौकरी या समाज में अधिक मान-सम्मान की आकांक्षा रखते है, तो आपको अपने घर की दक्षिण दिशा के क्षेत्र को अधिक गतिशील बनाना होगा। सकारात्मक उर्जा को आकर्षित करने के लिए व इस क्षेत्र को अधिक सक्रिय करने के लिए आप निम्न उपाय कर सकते है-
1- घर की दक्षिण दिशा में लाल की प्रकाश की मात्रा को अधिक बढ़ाकर यश क्षेत्र को अधिक सक्रिय बना सकते है।
2- इस क्षेत्र में प्रमाण पत्र, पुरस्कार, मेडल आदि को लगायें।
3- यश क्षेत्र में गोल दर्पण लगायें।
4- बड़े राजनेता, अभिनेता, उद्योगपतियों के चित्र लगायें या उनके साथ खिचवायें हुये चित्र लगाकर, इस क्षेत्र को अधिक गतिशील बना सकते है।












Click it and Unblock the Notifications