Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आपकी राशि बतायेगी डेटिंग पर कैसे करें व्‍यवहार

Dating tips according to your zodiac sign
आप डेट पर जा रहे है और समझ नहीं आ रहा कि अपने व्‍बॉयफ्रैंड या गर्लफ्रैंड के साथ कैसे पेश आएं कि वह आपका या आपकी दीवानी हो जाएं। आपके स्‍पेशल फ्रैंड की आपसे क्‍या उम्‍मीदें हैं और उसे आपसे प्‍यार के अलावा क्‍या चाहिए। यह जानने के लिए उसकी जन्‍मतिथि पता कीजिए और डेट पर राशि के अनुसार व्‍यवहार कीजिए। फिर देखिए आप पक्‍का अपनी लव लाइफ में आगे बढ़ पाएंगे और पार्टनर का दिल जीतने में कामयाब भी होगें। तो आइए जानते है कि किस राशि के वंदे के साथ डेट पर करें कैसा व्‍यवहार :

मेष ( 21 मार्च से 20 अप्रैल ): अगर आप सपोर्टी और स्‍ट्रांग है और अपने विचारों को आसानी से व्‍यक्‍त कर लेते है तो मेष राशि की गर्लफ्रैण्‍ड के लिए आप सही पार्टनर है। मेष राशि की लड़कियां मजबूत और दृढ़ विचारों वाली होती है पर उन्‍हे प्‍यार की बहुत आवश्‍यकता होती है। वह हमेशा ऐसे इंसान को अपना व्‍बॉयफ्रैंड बनाना चाहती है जो केयरिंग हो। एक बार प्‍यार का इजहार हो जाने के बाद वफादार रहती है। मेष राशि की लड़कियों को डेट पर ले जाते समय उनकी पसंद के रेस्‍टोरेंट में जाएं और उनकी तरफ एक्‍ट्रा अटेंशन पे करें, साथ ही उनकी तारीफ करना न भूलें।

वहीं मेष राशि के पुरूष जिंदादिल और खुले विचारों वाले होते है। ऐसे लड़के के साथ रिलेशन में आगे बढ़ने के लिए लड़कियां, अपनी ओर से कोई प्रयास न करें। इंतजार करें कि वो आपको प्रपोज करे। अगर आप चालाक, दूसरों से अलग क्‍वालिटी वाली और हॉट है तो मेष राशि के लड़के के लिए परफेक्‍ट गर्लफ्रैण्‍ड है। मेष राशि के वंदे के साथ डेट पर अक्‍सर शाम को जाएं और गंभीर होकर प्‍यार भरी बातें करें ताकि उन्‍हे यह एहसास न हो कि आप उनसे फलर्ट कर रही हैं।

वृष (21 अप्रैल से 20 मई) : वृष राशि की लड़कियों में जलन की भावना बहुत होती है उनके सामने भूलकर भी किसी लड़की की तारीफ न करें। अगर आप दृढ़ और धैर्यवान है तभी वृष राशि की लड़की को गर्लफ्रैण्‍ड बनाने की सोचें वरना आपका रिश्‍ता चार दिन की चांदनी की तरह ही निखर पाएगा। डेट पर जाते समय अच्‍छी फ्रेगनेंस का परफयूम् इस्‍तेमाल करें, इस राशि की लड़कियां, लड़को के शरीर से आने वाली महक से प्रभावित होती है। डेट पर उनसे केवल रोमेंटिक बातें करे, खेलने या टहलने के लिए न पूछें क्‍योकि वह इन मामलों में थोड़ा आलसी किस्‍म की होती है।

वृष राशि के लड़के फीजिकल ब्‍यूटी के दीवाने नहीं होते है उनके लिए गर्लफ्रैण्‍ड का मन अच्‍छा होना जरूरी है। इससे भी जरूरी यह है कि अगर आप हमेशा जल्‍दी में रहती है और हर छोटी - छोटी बात पर मीन - मेख निकालती है तो वृष राशि के इंसान के साथ ज्‍यादा दिनों तक नहीं निभा सकती है। वृष राशि के लड़के प्‍यार के मामले में थोड़ा समय लगाते है इसलिए अच्‍छा दोस्‍त बनकर उनके प्रपोजल का इंतजार करे। जल्‍दीबाजी में बात को आगे न बढ़ाएं। डेट पर हल्‍की रोशनी और मध्‍यम संगीत वाली जगह पर ले जाएं।

यह लेख लखनऊ के आचार्य रामजी मिश्र से बातचीत पर आधारित है। अपने मित्रों को बतायें अपनी पसंद।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+