'T' अक्षर वाले होते हैं मेहनती

कल हमने आप को 'S' अक्षर के बारे में बताया था आज हम आपको 'T' का महत्व समझाते है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने 'T' वालों के विषय में बहुत ही रोचक जानकारियां दी। आईये जानते हैं क्या है वो रोचक बातें...

'T' का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के 'T' अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बेहद ही होशियार औऱ चालाक होता है। वो सब कुछ लोगों से जान लेते हैं लेकिन कभी भी अपने बारे में लोगों को कुछ नहीं बताते है। इस नाम के लोग बहुत ज्यादा बुद्धिमान होते हैं। इनकी तर्क शक्ति काफी अच्छी होती है। इस नाम के लोग मीडिया, वकालत और प्रशासनिक क्षेत्रों में ज्यादा दिखायी पड़ते हैं औऱ खासा नाम कमाते हैं।

ये पैसा और शोहरत तो बहुत कमाते हैं लेकिन प्रेम के नाम पर इनका सिक्का नहीं चलता है। ये प्रेम और सेक्स के प्रति उदासीन ही होते हैं। इसलिए इनकी शादी अक्सर उन लोगों के साथ करानी चाहिए जो इन्हें हमेशा उत्तेजित करता रहा | वैसे ये रिश्तों और भावनाओं के प्रति काफी केयरिंग होते हैं लेकिन इन में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की क्षमता नहीं होती है।

ये अपनी खुशी और गम जल्दी किसी को नहीं बताते हैं लेकिन हां दूसरो को हमेशा खुश और उनके दुख दूर करने की कोशिश करते है। सांमान्य तौर पर ये मृदभाषी ही होते हैं। जिंदगी के प्रति इनका आदर्शवादी रवैया इन्हें बहुत आगे ले जाता है। लोग इनके इस गुण के कारण इन्हें काफी पसंद करते हैं। इन्हें खुद पर काफी भरोसा होता है। अपने दम पर ये बड़ी से बड़ी मुश्किलों को भी सुलझा लेते हैं। अपनी मेहनत के बल पर ये दुनिया जीतने का भी माददा रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+