जानिये कैसे होंगे 11.11.11 को जन्मे बच्चे?

11.11.11
(द्वारा ज्योतिषाचार्य पं अनुज के शुक्ल) अंक ज्योतिष का मूल आधार अंक है। एक से नौ अंक तक को ही विशेष स्थान दिया गया है। अंक हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते है। यदि आप अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का विशलेषण करेंगे तो पायेंगे कि कोई अंक आपको शुभ फल दे रहा है और कोई अंक अशुभ फल दे रहा है। अंको की अभिव्यक्ति इकाई से होती है। अंको में इकाई का अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इकाई का अर्थ शून्य से लिया गया है, शून्य अर्थात 0 से सभी अंको का जन्म शून्य होता है और शून्य में ही विलीन हो जाते है।

अंक ज्योतिष में नामांक, मूलांक और भाग्यांक इन तीनों का विशेष महत्व है। यदि इन तीनों का अंक एक ही हो तो, वह जातक बुद्धिमान, विवेकवान, प्रतिभाशाली होकर जीवन में उत्तरोत्तर विकास करके समाज में ख्याति अर्जित करता है। इसी प्रकार से दिन, महीना और वर्ष के अंको में समानता होने पर भी शुभ फल प्राप्त होता है।

वर्ष 2011 का 11 नवम्बर विशेष शुभ माना जा रहा है क्योंकि इसमें अंक 11 का विशेष योगदान दिखाई दे रहा है। अंक 11 को जोड़ने पर अंक 2 आयेगा जो मूलतः चन्द्र ग्रह से प्रभावित है और यदि दिन, महीना और वर्ष इन तीनों के अंको का जोड़ करने पर अंक 8 आयेगा। यह अंक शनि ग्रह से प्रभावित रहता है।

अतः 11 नवम्बर को जन्म लेने वाला बच्चे का जीवन चन्द्र व शनि ग्रह से विशेष रूप से प्रभावित रहेगा। चन्द्रमा मन का कारक है इसलिए यह जातक शारीरिक व मानसिक रूप से रणक्षेत्र या युद्धक्षेत्र में सभी को परास्त कर देता है। चन्द्र से प्रभावित व्यक्ति निर्णय लेने में इतना तेज होता है कि दूसरा व्यक्ति देखते ही रह जायेगा और हैरान रह जाता है कि इसने यह कार्य कब कर दिया।

चन्द्रमा सूर्य से प्रकाशित होता है इसलिए इस जातक का भाग्योदय भी किसी दूसरे के सहयोग से ही होगा। चन्द्रमा रात्रि में प्रकाशित होता है,अतः यह जातक दिन की अपेक्षा रात्रि में अधिक कार्य करेंगे। शनि ग्रह मूलतः न्याय, अनुशासन और गहराई का संकेतक है, इसलिए आज के दिन जन्मा जातक कानून, राजनीति और वैज्ञानिक क्षेत्र में जाकर प्रतिष्ठा, धन, वैभव और ख्याति अर्जित करता है। शनि ग्रह बहुत सशक्त है तथा सभ्यता व संस्कृति की शुरूआत से अपना स्थान बनायें हुए है। यह व्यक्ति मूलतः भयानक से भयानक तथा कठिन से कठिन खोज करने वाला होता है।


अंक ज्योतिष के अनुसार- 11 नवम्बर को दो शुभ मुहूर्त है, प्रथम- प्रातः 11 बजकर 11 मिनट एंव द्वितीय- रात्रि 11 बजकर 11 मिनट । इस समय में जन्म लेने वाले बच्चे पर चमत्कारी अंको का विशेष प्रभाव रहेगा।


सुबह 11.11 पर जन्मे बच्चे - प्रातः प्रातः 11 बजकर 11 मिनट पर धनु लग्न उदित हो रही है, गुरू इस राशि का स्वामी है। इस राशि की सबसे बड़ी विशेषता है कि ये जातक उदार ह्रदय व दयालू होते है तथा ये सदैव दूसरों पर उपकार करते है। इन जातकों को अपनी बाल्यावसथा में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 30 वर्ष की आयु के पश्चात ही आप निरन्तर ऊंचाइयों को छूने में तत्पर होंगे।


स्वास्थ्य- इनके शरीर की लम्बाई लगभग 6 फुट होती है तथा शरीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है, परन्तु जब-जब गुरू ग्रह क्षीण या वक्री होगा। उस समय इनको चर्म रोग की शिकायात हो सकती है। वायु रोग, बुढ़ापे में रक्त सम्बन्धी रोग, पित्त प्रकोप और किडनी रोग हो सकता है।


शिक्षा- द्वितीयेश शनि दशम भाव में अपनी मित्र राशि में स्थित है, अतः इस जातक में कुशाग्र बुद्धि, सोचने की क्षमता ण्ंव विशलेषण करने की गजब क्षमता होगी। उच्च शिक्षा ग्रहण कर उच्च पर पर आसीन होगा।

रात 11.11 पर जन्मे बच्चे - रात्रि 11 बजकर 11 मिनट पर कर्क लग्न उदित हो रही है। कर्क राशि चनद्रमा के साथ है, इसलिए आपके चरित्र में सर्वाधिक प्रभाव चन्द्रमा का ही रहेगा। आपके जन्म होने पर माता को विशेष रूप से शारीरिक कष्ट हो सकता है। चन्द्र जल प्रधान ग्रह है, इसलिए आपको जलीय वस्तुओं से विशेष लगाव रहेगाा। इसी कारण आपकी सबसे बड़ी विशेषता होगी कि आप भावुक होंगे। इस राशि में जन्म लेने वाले जातक बुद्धिमान तथा किसी भी कार्य को शीघ्रता पूर्वक करने वाले होते है।

स्वास्थ्य- आपका स्नायुतन्त्र बेहद संवेदनशील रहेगा जिसके कारण मौसम बदलते ही आपको बीमारियां घेर सकती है। आपको पेट सम्बन्धी बीमारियां जैसे- अजीर्ण, आंत के रोग एंव जल से सम्बन्धित रोग हो सकते है।

शिक्षा-
द्वितीयेश सूर्य नीच का होकर चतुर्थ भाव में स्थित है, इसलिए आपकी प्राथमिक शिक्षा बहुत अच्छी नहीं रहेगी परन्तु मेहनत करने पर आप उच्च शिक्षा को प्राप्त करने में कामयाब हो सकते है। दिमाग आपका तीव्र है परन्तु आलस्य के कारण आप बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+