'R' अक्षर वाले होते है मनमौजी

'R' का असर
यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के 'R' अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान सिर्फ अपने से ही मतलब रखने वाला होता है। उसे किसी से कोई खास लेना-देना नहीं होता है। कम बोलना, अपनी दुनिया में खोये रहना ही इनकी प्रवृत्ति होती है। ये हमेशा कुछ नये चीज की तलाश में होते है। इन्हें वहां अच्छा लगता है जहां इन्हें ज्ञान मिलता है। इसलिए इनकी दोस्ती लेखकों, दार्शनिकों इत्यादि से ही होती है। अक्सर इस नाम के लोग वैज्ञानिक होते है। इस नाम के लोग बहुत तेज गति से आगे बढ़ते हैं।
कोई क्या कह रहा, क्या कर रहा है इससे इन्हें कोई खास मतलब नहीं होता है। इसलिए अक्सर इनके वैवाहिक जीवन में इस बात को लेकर खटपट होती रहती है। इन्हें प्रेम, सेक्स आदि में कोई खास दिलचस्पी नहीं होती है। ये भी जीवन का हिस्सा है और पहली बार कुछ नया लेकर आ रहा है इसलिए ये शादी करते है अन्यथा इन्हें सासंरिक चीजों में कोई खास रूचि नहीं होती है।
लेकिन हमेशा कुछ नये करने की चाहत इन्हें बहुत कुछ दिला देती है। ये मशहूर हस्तियों में शामिल होते है। इन्हें रूतबा और दौलत दोनों ही नसीब होती है। ये दिल के भी बहुत अच्छे होते है। ये समय पड़ने पर दूसरों की मदद भी करते है। ज्ञान का अथाह सागर वाले ये लोग हमेशा लोगों और समाज के लिए फायदेमंद ही साबित होते है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अपनी दुनिया में खोये रहने वाले ये लोग जिंदगी और समाज को कुछ देकर ही जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications