'O' अक्षर वाले होते है छुपे रूस्तम

कल हमने आप को 'N' अक्षर के बारे में बताया था आज हम आपको 'O' का महत्व समझाते है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने 'O' वालों के विषय में बहुत ही रोचक जानकारियां दी। आईये जानते हैं क्या है वो रोचक बातें...

'O' का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के 'O' अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बेहद ही शर्मिला किस्म का है। लेकिन ऊपरी तौर पर ... वक्त आने पर वो ऐसे हैरत अंगेज काम भी कर जाता है जिसे बड़े-बड़े लोग नहीं कर पाते हैं। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि ऐसे इंसान छुपे रूस्तम होते हैं। वैसे इस नाम के लोग बेहद ही आकर्षक होते हैं। ये बहुत ज्यादा ऊर्जावान भी होते है, इसलिए लोग इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। जिस के चलते ये अक्सर ऑफिस में उच्च पदों पर भी होते है।

प्रेम, भावनाएं और रिश्ते इन लोगों के लिए काफी मायने रखते है। इसलिए अक्सर इस नाम के लोग प्रेम विवाह भी करते है और परिवार को लेकर साथ चलने वाले होते है। जीवन में इस नाम के लोग काफी तरक्की करते है। नाम, पैसे , शोहरत सभी इनके कदम चूमती है।

इसलिए इन्हें सफल इंसान की श्रेणी में रखा जाता है। बस इनमें एक कमी होती है कि हर चीज को दिल से लगा लेते है। जो चीज इनके दिल में एक बार घर कर गई उसे निकालना काफी मुश्किल होता है। ये जल्दी किसी को माफ नहीं करते हैं। सेक्स लाइफ को बहुत पसंद करते है।

ये सामाजिक प्राणि होते है। दूसरों की मदद करने में यकीन रखते है इसलिए इन्हें प्रसिद्धि भी खूब मिलती है। कुल मिलाकर इस नाम के लोग सफल और अच्छे इंसान होते है। इसलिए ऐसे लोगों के साथ दोस्ती करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+