'N' अक्षर वाले होते है बिंदास

कल हमने आप को 'M' अक्षर के बारे में बताया था आज हम आपको 'N' का महत्व समझाते है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने 'N'वालों के विषय में बहुत ही रोचक जानकारियां दी। आईये जानते हैं क्या है वो रोचक बातें...

'N' का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के 'N' अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बेहद बिंदास किस्म का है। उसे किसी से कोई लेना-देना नहीं है। बेहद ही स्वतंत्र विचारों वाले ऐसे इंसान किसी की नहीं सुनते हैं। अपनी ही धुन और दुनिया में मस्त रहने वाले लोग मनमौजी होते है। इनको दिखावे पर बहुत यकीन होता है। ये कब क्या करेगें इन्हें खुद भी पता नहीं होता है। ये बहुत जल्दी चीजों से बोर हो जाते हैं। हमेशा अपने बारे में सोचने वाले ये हर चीज को पाने की कामना रखते है वो भी बिना किसी मेहनत के।

ये जरूरत से ज्यादा मुंहफट होते है। ये स्वार्थी भी होते है। अपने मतलब के लिए ये कुछ भी कर सकते है। इसलिए इन्हें घमंडी और एहसान फरामोश भी कहा जाता है। ये किसी के सगे नहीं होते है। अपना काम निकला उसके बाद वो किसी को भी नहीं पूछते हैं। ऐसे लोग वैसे तो ऊपरी तौर पर शांत दिखायी देते है लेकिन अंदर ही अंदर ये बेहद ही आक्रमक होते है। ये धीमी गति से काम करना पसंद करते है लेकिन अपनी आलोचना इन्हें बर्दाश्त नहीं होती है।

हर चीज में मोल-ताल में करने वाले ऐसे लोग के लिए प्रेम भी एक हिसाब-किताब की तरह होता है। ये वहीं रिश्ता जोड़ते है जहां इनका फायदा होता है। सेक्स लाईफ भी इनके फायदे हिसाब के मुताबिक होती है। हालाकि ये आकर्षक रूप-रंग के मालिक होते हैं।

जिसका फायदा ये समय-समय पर उठाते रहते है। जरूरत से ज्यादा अपने आप को सुपर दिखाने वालों को अपनी आलोचना और उपेक्षा बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है। वैसे लक्ष्मी मां की कृपा हमेशा इनके ऊपर विराजमान रहती है इसलिए इनके पास मौलिक चीजों की कमी नहीं होती है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है ऐसे लोगो से बचकर रहना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+