'L' अक्षर वाले होते हैं प्यारे-प्यारे

L
कल हमने आप को 'K' अक्षर के बारे में बताया था आज हम आपको 'L'का महत्व समझाते है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने 'L'वालों के विषय में बहुत ही रोचक जानकारियां दी। आईये जानते हैं क्या है वो रोचक बातें...

'L' का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के 'L' अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बहुत ही प्यारा है । चूंकि L का मतलब ही प्यार यानी Love होत है। इसलिए इस नाम के लोगों पर इसका असर दिखता है। प्यार, रोमांस ही इन के लिए सब कुछ होता है। हर चीज दिल से सोचने वाले इस नाम के लोग रिश्तों को बखूबी निभाते हैं। हर दिल की धड़कन बनने की कल्पना लिए इस नाम के लोग कभी किसी को दुखी और नाराज नहीं करते हैं।

एल वाले कभी किसी बड़ी चीज की तमन्ना नहीं रखते हैं। इन्हें छोटी-छोटी ही चीजों में खुशी मिलती है। ये समाज का ,परिवार को बहुत अहम हिस्सा होते हैं। ऐसे इंसान बहुत सफल भी रहते है। साथ ही ये बेहद खुश रहने वाले इंसान है। हंसी बांटना तो जैसे इनकी आदत में शुमार होता है। ये बहुत कल्पनाशील होते हैं। इसलिए ये लोग अक्सर साहित्य के क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। रंग-रूप में भी ये काफी सुंदर होते हैं।

अपने हमसफर पर जान छिड़कने वाले ये लोग सेक्स में खासी रूचि रखते है क्योंकि इन्हें लगता है ये भी प्रेम का अटूट हिस्सा है। मां ल्क्ष्मी भी इन पर खासा मेहरबान रहती है। लेकिन हां इन्हें गुस्सा भी बहुत आता है। लेकिन इनके गुस्से पर भोलेनाथ की कृपा रहती है इसलिए इनका गुस्सा जल्द ही काफूर हो जाता है। खुद पर भरोसा रखने वाले ये लोग हर किसी की पसंद होते है। कुल मिला कर कहा जा सकता है कि इस नाम के लोग बहुत ही ज्यादा प्यारे-प्यारे होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+