Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्‍या कहती हैं आपकी आंखें?

Eyes
सामुद्रिक शास्‍त्र, भारतीय ज्योतिष का एक प्रमुख अंग है। इसके आधार पर विभिन्‍न अंगों की सरंचना को देख आप व्‍यक्ति के बारे में बता सकते हैं। किसी पुरुष की आंखों को देखकर उसके बारे में कैसे आंकलन किया जा सकता है। लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्‍ला पुरुषों की आंखों के बारे में बतायेंगे।

आसते धनवान नेत्रे पीते पितृविशानः।
पाटले ह्रासवृद्धी च चित्रे तु तस्कारे भवेतः।।

1- जिस पुरुष के नेत्र काले हो, वह धन-धान्य व वैभव से परिपूर्ण होते है। पीले नेत्रों वाला व्यक्ति माता व पिता के लिए कष्टकारी साबित होता है।

2- जिस व्यक्ति के नेत्र सफेद रहते हो, वह मनुष्य कभी-कभी हानि व कभी-कभी लाभ प्राप्त करने वाला होता है। ऐसे पुरूषों की पत्नियां काफी सुन्दर व भाग्यवान मानी जाती है।

3- जिस व्यक्ति के नेत्र भूरे रंग के हो, वह पुरूष चालाक, ठग एंव धोखेबाज होते है। ये यात्रायें काफी करते है। ये अपने स्वहित के लिए कुछ भी कर सकते है। भोजन के प्रति विशेष आकर्षित रहते है।

4- जिस पुरूष के नेत्र कांटेदार अथवा तीखे हो, वह मनुष्य समुद्र की यात्रा करने वाले होते है। ऐसे व्यक्ति गोताखोर, जल सेना आदि में कार्य करने वाले होते है। इनका व्यवसाय भी जल से सम्बन्धित ही होगा।

5- जिस पुरूष के नेत्र मोटे हो, वह व्यक्ति अधिक सेक्सी, विद्यावान व धनवान माना जाता है। ऐसे मनुष्यों को किसी कार्य में थोड़े से परिश्रम से ही सफलता मिल जाती है। इनकी पत्नी दुष्ट स्वभाव वाली होती है।

6- जिस पुरूष के नेत्र लाल रहते हो, वह मनुष्य क्रोधी, तेज-तर्रार व शूरवीर व किसी नायक के पद को प्राप्त करने वाला होता है।

7- जिस पुरूष के नेत्र बहुत छोटे हो, वह मनुष्य चतुर होता एंव उसका जीवन गरीबी में व्यतीत होता है। ऐसे लोग सन्यासी भी हो जाते है।

8- जिस पुरूष के नेत्र काफी बड़े हो, वह मनुष्य धैर्यशील व शान्त होता है। ऐसे मनुष्यों में नेतृत्व करने की गजब की प्रतिभा होती है। इनके मित्रों की संख्या भी अधिक होती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+