10 दिसंबर के पूर्ण चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

आज मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा में खग्रास पूर्ण चंद्रग्रहण पड़ेगा। यह चन्द्रग्रहण उत्तर अमेरिका महाद्वीप के पूर्वी इलाके में स्पष्ट दिखाई देगा, जबकि शेष भू-भाग में प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर, एशिया महाद्वीप, यूरोप पूर्वी अफ्रीका महाद्वीप में आंशिक रूप से दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण सर्वत्र दिखाई पड़ेगा।
चंद्र ग्रहण का समय:
सूतक- 10 दिसम्बर को प्रातः 9:16 बजे से सूतक प्रारम्भ हो जायेगा।
स्पर्श: सांय 6 बजकर 15 मिनट व 18 सेकेंड पर।
सम्मीलन: रात्रि 7 बजकर 35 मिनट व 37 सेकेंड।
मध्य: रात्रि 8 बजकर 01 मिनट व 44 सेकेंड।
उन्मीलन: रात्रि 8 बजकर 27 मिनट व 53 सेकेंड।
ग्रहण का मोक्ष: रात्रि 9 बजकर 48 मिनट व 12 सेकेंड।
राशियों पर ग्रहण का फल:
मेष- इस राशि वाले जातकों को शरीरिक व आर्थिक हानि होने की आशंका है। जोखिम भरे कार्यो से बचने का प्रयास करें। वाहन की गति में नियन्त्रण बनायें रखें।
वृष- इस राशि वाले मानसिक रूप से चिन्तित रहेंगे जिसके फॅलस्वरूप इनका किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। जीवन साथी को शरीरिक पीड़ा हो सकती है। अपने उपर नियन्त्रण बनायें रखें।
मिथुन- व्यय की अधिकता के कारण परिवार में तनाव का माहौल उत्पन्न हो सकता है। सम्बन्धों के प्रति मन में उदासीनता आ सकती है। रूके हुये धन की प्राप्ति में अड़चने आयेंगी।
कर्क- प्रतीक्षित कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्नचित्त रहेगा। किसी कारण वश धन की प्राप्ति होने के योग बन रहें है। समय का प्रबन्धन अवश्य करें।
सिंह- परिवार में हर्ष का माहौल बना रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। धन की स्थिति भी सुदृढ़ रहेगी। व्यर्थ वार्तालाप में अपनी उर्जा नष्ट न करें।
कन्या- कार्यो के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अकारण अपयश मिल सकता है, अतः सावधानी बरतें। व्यर्थ की बातों को सोंचकर मन व्यथित हो सकता है।
तुला- पारिवारिक क्लेश के कारण मन व्यथित हो सकता है। आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता बनी रहेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे।
वृश्चिक- परिवार में किसी के साथ नोंक-झोंक हो सकती है, अतः वाणी पर नियन्त्रण बनायें रखें। ससुराल पक्ष का कुछ सहयोग मिल सकता हे।
धनु- जीवन साथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत होंगे। आय में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहें। परिवार का सुख व सहयोग बना रहेगा। मन शान्त रहेगा।
मकर- सन्तान की ओर से मन चिन्तित रहेगा। कोई वस्तु चोरी होने की आशंका है। सम्बन्धों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
कुम्भ- रोजी व रोजगार में अत्यधिक निवेश न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। पिता को शरीरिक कष्ट हो सकता है। ऑफिस के कार्यो के प्रति मन उदासीन रहेगा।
मीन- आर्थिक कार्य फलीभूत होंगे जिसके कारण मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। मित्रों का सुख व सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से चिन्ता दूर होगी।
आगे पढ़ें- अमीरों, किसानों के लिए कष्टकारी होगा 10 दिसंबर का पूर्ण चंद्र ग्रहण












Click it and Unblock the Notifications