जानिए चंद्रग्रहण का राशियों पर प्रभाव

Eclipsed Moon : How about Eclipse for your Zodiac
आज 15 जून खगोलिय इतिहास में एक महत्‍वपूर्ण दिन है। चांद के इस नये रूप को लोग अपने आंखों से बड़े ही आसानी से देख सकेंगे यह घटना लगभग 100 मिनट तक लगातार चलेगी। इतने लंबे समय तक अमूमन यह घटना देखने को नहीं मिलती है लेकिन 10 सालों बाद यह मौका खगोलीय प्रेमियों के हाथ आया है इसके पहले सन 2000 में इतने लंबे समय तक का चन्‍द्र ग्रहण देखने को मिला था। इस बार यह चन्‍द्र ग्रहण कुछ लोगों के लिए शुभ है और कुछ लोगों के लिए अशुभ है

आईए जानते है कैसे।

वाराणसी के अंक ज्‍योतिष गुरू डा. अशोक मिश्रा ने बताया कि न्‍यूमरोलाजी के अनुसार यह चन्‍द्र ग्रहण 1,5, और 9 अंक वालों के लिए शुभ नहीं होगा। इन अंकों के लोग इस चन्‍द्र ग्रहण को न देखे। उन्‍होने बताया कि पूर्णिमा तथा आमावस्‍या को चन्‍द्रमा और पृथ्‍वी एक सीधी रेखा पर होते है। पूर्णिमा को चन्‍द्रमा और सूर्य के बीच पृथ्‍वी आ जाती है जिसके कारण ग्रहण लगता है। इस दशा में 1,5,व 9 के जातकों के ग्रह दशाओं में फेर बदल होंगे जिससे उन्‍हे नुकसान होगा।

आर्चाय गुरू के अनुसार यदि इन अंको के अविवाहित जातक इस चन्‍द्र ग्रहण को देखते है तो उनका चांद ही उनसे दूर हो जायेगा। अर्थात उनके भावी जीवनसाथी पर विपत्ति के बादल छा जायेंगे। इसलिए इन अंकों के जातकों को इसे खागोलीय घटना को नहीं देखना चाहिए। इसके अलांवा वो लोग जो 4 व 8 अंक के मालिक है उनके लिए यह चन्‍द्र ग्रहण शुभ है। ये चन्‍द्र ग्रहण उन लोगों के जीवन में खुशियां लायेगा।

कैसे जाने अपने भाग्‍यांक व मूलांक ।

दुनिया भर में ज्‍योतिष की कई विद्यायें प्रचलित है जिनमें से एक न्‍यूमरोलाजी भी है जिसे अंक ज्‍योतिष कहा जाता है। इस विधा में केवल जातक से जुड़े अंको के योग आदी से भविष्‍य का उल्‍लेख किया जाता है। भाग्‍यांक का अर्थ होता है वो अंक जिसका प्रभाव सीधे जातक के भाग्‍य पर पड़ता है। इसके अलांवा मूलांक का अर्थ होता है जीवन का मूल जो कि जातक के जीवन से जुड़ी हर पहलुओं को प्रभावित करता है।

भाग्‍यांक : भाग्‍यांक जानने के लिए आपकों अपने जन्‍म तिथी, माह और वर्ष को एक क्रम में रखकर और उनके अंकों को जोड़ा जाता है, जैसे यदि किसी जातक का जन्‍म 18 जून 1987 को हुआ है तो 1+8+6+1+9+8+7= 40= 4+0= 4 अर्थात इस जातक का भाग्‍यांक 4 होगा और इस जातक के भाग्‍य पर चन्‍द्र ग्रहण का उतना बुरा प्रभाव न हीं पड़ेगा लेकिन संर्घषपूर्ण होगा। हालांकि जातक का भाग्‍यांक 4 है जो कि शुभ है लेकिन मूलांक दूसरी दशा में है। कारण नीचे स्‍पष्‍ट किया गया है।

मूलांक : किसी भी जातक का मूलांक उसका जन्‍म दिवस का योग होता है जैसे कि उपरोक्‍त उदाहरण में प्रयोग किये गये जातक का जन्‍म दिवस 18 है तो उसका मूलांक 1+8=9 होगा इस जातक का मूलांक 9 है । इस जातक के लिए यह चन्‍द्र ग्रहण नुकसानदेह साबित हो सकता है। क्‍योंकि किसी भी जातक का मूलांक उसके जीवन पर ज्‍यादे प्रभाव डालता है और भाग्‍यांक भविष्‍य के तथा तत्‍कालिक योजनाओं पर प्रभाव डालते है।

चन्‍द्रग्रहण का शुभ फल 4 व 8 अंक के लोगों के लिए।
चन्‍द्रग्रहण का अशुभ फल 1,3, व 9 अंक‍ के लोगों के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+