अपनी राशि के अनुसार करें धनतेरस की खरीददारी

दीवाली की धूम पूरे देश में है। आज त्रयोदशी यानी धनतेरस है। महालक्ष्‍मी के पूजन से पहले घर की साज-सज्‍जा लगभग हर घर में पूरी हो गई है। आज के दिन सभी लोग खरीददारी करेंगे। देश के अलग-अलग भागों में अलग-अलग प्रकार की वस्‍तुएं खरीदने का ट्रेंड है। दक्षिण में जहां ज्‍यादातर लोग सोना खरीदते हैं, वहीं उत्‍तर भारत में बर्तन और चांदी के आइटम खरीदते हैं। आज के लिद वाहन, मोबाइल व घरेलू उत्‍पाद खरीदना भी शुभ होता है। आपके लिए क्‍या उपयुक्‍त रहेगा? बता रहे हैं लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य पंडित अनुज के शुक्‍ल वो भी आपकी राशि के अनुसार।

सबसे पहले मुहूर्त: इस बार धन त्रयोदशी 24 अक्टूबर दिन सोमवार को मध्यान्ह 12:31 बजे से 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को प्रातः 9:02 बजे तक है। प्रदोष व्यापनी त्रयोदशी 24 अक्टूबर को मनाई जायेगी परन्तु उदयव्यापनी त्रयोदशी 25 अक्टूबर को है।

व्यवसाय के लिए शुभ मुहूर्त- 24 अक्टूबर 2011, मध्यान्ह 12:30 बजे से सांय 6:30 बजे तक।
खरीददारी का शुभ मुहूर्त- 24 अक्टूबर 2011, प्रातः 6:30 बजे से रात्रि 12:40 बजे तक है।

क्‍या कहते हैं आपके सितारे:

मेष- इस राशि वाले जातक तांबे से निर्मित वस्तुओं की खरीददारी करें तो लाभप्रद रहेगा।

वुष- इस राशि वाले जातक चांदी से निर्मित वस्तुओं की खरीददारी करें। जैसे-चांदी का सिक्का, चम्मच, गणेश जी की मूर्ति, आदि। ज्‍यादा खर्च नहीं कर सकते तो चांदी का पत्‍तुर भी ले कर अपनी तिजोरी में रख सकते हैं।

मिथुन- इस राशि वाले जातक शंख, मोतियों की माला, मछली घर और भगवान विष्णु की मूर्ति खरीद सकते है।

कर्क- इस राशि वाले जातक, झीलों तथा पहाड़ों वाली सीनरी, सजावट से सम्बन्धित वस्तुयें, मैरून रंग के पर्दे, बेडसीट, डिनर सेट आदि खरीद सकते है।

सिंह- इस राशि वाले जातक सोने से निर्मित वस्तुओं की खरीददारी करें तो साल भर धन की प्राप्ति होगी।

कन्या- इस राशि वाले जातक इलेक्ट्रानिक वस्तुओं की खरीददारी कर सकते है। जैसे- मोबाइल, लेपटाट, टीवी, फ्रिज, एसी और मिक्सी आदि।

तुला- इस राशि वाले जातक कृत्रिम ज्वैलरी, दुर्गा जी की मूर्ति और सभी प्रकार के वाहनों की खरीददारी कर सकते है।

वृश्चिक- इस राशि वाले जातक पीतल से निर्मित वस्तुओं की खरीददारी कर सकते है।

धुन- इस राशि वाले जातक लाल रंग के गुलदस्ते एंव क्रॉकरी से निर्मित वस्तुओं की खरीददारी कर सकते है।

मकर- इस राशि वाली महिलायें चांदी से निर्मित वे वस्तुयें जो पैरों में पहनने वाली हो। इस राशि वाले पुरूष एक नारियल खरीद सकते है।

कुम्भ- इस राशि वाले जातक हनुमान जी की पंचमुखी की मूर्ति, बॉक्‍स का पौधा और संगीत से सम्बन्धित वस्तुओं की खरीददारी कर सकते है।

मीन- इस राशि वाले जातक चीनी के सिक्के, घड़ी, पुस्तकें, पेन, आदि खरीद सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+